आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में हो रही पदयात्रा को रामगंजमंडी भवानीमंडी एवं हाडोती के भक्तों ने अलौकिक बताया 

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में हो रही पदयात्रा को रामगंजमंडी भवानीमंडी एवं हाडोती के भक्तों ने अलौकिक बताया 

    रामगंजमंडी 

परम पूज्य आचार्य श्री 108 तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में हाडोती की चंबल नदी के तट पर बसी धर्म प्राण नगरी कोटा से स्वस्ति धाम जहाजपुर हेतु एक ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जा रही है जो दिनांक 15 दिसंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर को स्वस्तिधाम जहाजपुर में समापन समारोह के साथ संपन्न होगी।

 

 

 

पदयात्रा का आलम यह है कि इसमें भक्ति आस्था का समन्वय देखने को मिल रहा है साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी यह एक पर्याय बनाकर परिलक्षित हो रही है।

 

इस अलौकिक पदयात्रा में कोटा ही नहीं संपूर्ण हाडोती के साथ दूरदराज के भक्त भी सम्मिलित हो रहे हैं। आज इस पदयात्रा में रामगंजमंडी भवानी मंडी छबड़ा के भक्तजन पहुंचे। वे सभी पदयात्रा का वातावरण देख गदगद हो गए। पदयात्रा का रात्रि विश्राम चतरगंज कृषि विश्वविद्यालय में हुआ।

 

जहां रामगंजमंडी से सुलोचना लुहाड़िया, शकुंतला मित्तल, 

भवानीमंडी से पारस सेठी, किरण सेठी, शीतल गंगवाल,अजीत सेठी ने पहुंचकर पदयात्रा में सहभागिता की एवं आचार्य श्री संघ का आशीर्वाद लिया उन्होंने पदयात्रा की तारीख करते हुए कहा कि श्री मिथुन मित्तल के संयोजन में यह पदयात्रा सही मायने में जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा एक अलौकिक प्रभावना का पर्याय बन गई है।

इन्होंने पदयात्रा के प्रबंधन अनुशासन एवं संयोजन की भी जमकर तारीफ़ की और कहा कि हमें साक्षात समोसरण देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि बग्गी ऊंट गाड़ी घोड़ा आदि पर सवार भक्त भक्ति से परिपूर्ण नजर आ रहे थे जो देखते बन रही थी साथ ही क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या युवा हर वर्ग पैदल चलते हुए भी थक नहीं रहा था भक्तिमय भजनों में झूमता नजर आ रहा था। 

 

उन्होंने सभी से अपील की की जितने भी दिन पदयात्रा के शेष हैं एक बार आप सब भी इस दिव्य पदयात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें यह पदयात्रा जैन धर्म की प्रभावना के साथ-साथ अहिंसा शाकाहार मैत्री का संदेश दे रही है जो इस कलिकाल में अभूतपूर्व उदाहरण है। साथ ही उन्होंने कहा की निश्चित रूप से इस पदयात्रा में प्रज्ञा की ज्योति अपने आप में दिव्यमान होकर प्रज्वलित हो रही है। 

 

   अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *