परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज निर्मद सागर महाराज का हुआ अजमेर नगर में मंगल प्रवेश
अजमेर
परम पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर महाराज, मुनिश्री 108 निर्मद सागर महाराज का अजमेर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य मुनि संघ का मंगल प्रवेश प्रातः की बेला में हुआ नसीराबाद से अजमेर के मार्ग में आते हुए मुनिसंघ ने माखुपुरा मंदिर में दर्शन किए। सुबह अलवर गेट से भव्य जलूस के साथ केसरगंज मंदिर में प्रवेश हुआ।
जय-जयकार करते हुए मुनिसंघ को भव्यता के साथ 1008 दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज अजमेर लाया गया। मंदिर पहुंचने पर मुनि संघ ने जिनालय के दर्शन किए। दर्शन उपरांत धर्म सभा हुई।
धर्म सभा के क्रम में केसरगंज मंदिर कमेटी एवं समाज के
गणमान्य बंधुओ द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया एवं गुरुदेव की महापूजन का सौभाग्य सभी को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत बाल ब्रह्मचारी शशांक भैया, प्रणव भैया एवम गौरव भैया ने पूज्य मुनि द्वय के कर कमलों में शास्त्र प्रदान किया। सभी को महाराज श्री संघ के मंगल उद्बोधन का भी लाभ प्राप्त हुआ।
पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर महाराज की आहारचर्या एवं
चरण वंदना का सौभाग्य श्रीमान संजय कुमार, श्रेष्ठ कुमार जैन साहबजाज परिवार को एवम पूज्य मुनि श्री 108 निर्मदसागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का सौभाग्य श्रीमान सतीशचंद वीरेंद्र कुमार पंकज जैन बढ़ारी केसरगंज अजमेर परिवार को प्राप्त हुआ।
संध्या की बेला में मुनि द्वय के सानिध्य में आचार्य भक्ति तत्व चर्चा। एवं अद्वितीय आरती का आयोजन किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
