राष्ट्रीय संत श्री सुनीलसागर महाराज का मंगलवार को निम्बाहेड़ा में सकल दिगंबर समाज कि अगुवाई में होगा आत्मीय अभिनंदन*

धर्म

राष्ट्रीय संत श्री सुनीलसागर महाराज का मंगलवार को निम्बाहेड़ा में
सकल दिगंबर समाज कि अगुवाई में होगा आत्मीय अभिनंदन*

निम्बाहेड़ा।

राष्ट्रीय संत दिगंबराचार्य श्री सुनीलसागर जी के मंगलवार को नगर आगमन पर दिगंबर जैन समाज कि अगुवाई में आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा।

 

समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार मंगलवार को सकल दिगंबर जैन समाज कि अगुवाई में दिगंबराचार्य सुनील सागर जी

महाराज का विशाल संघ शंभूपुरा से विहार कर निम्बाहेड़ा पहुंचेगा। संत समुदाय के नगर आगमन को लेकर सैकड़ो श्रावको में हर्ष व्याप्त है और सकल दिगम्बर जैन समाज की अगुवाई में विहार सेवक 35 से ज्यादा साधू साध्वीयों के विशाल संघ को शंभूपूरा से मंगल विहार कर मंगलवार प्रातः निम्बाहेड़ा के अरिहंत ट्रांसपोर्ट तक पैदल विहार कर लाएंगे जहाँ पर साधू वृंदो कि आहारचर्या आदि धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे इसी श्रंखला में संघ का दोपहर 3 बजे पश्चात् निम्बाहेड़ा नगर की ओर विहार प्रारम्भ होगा जिसका आरके कॉलोनी मार्ग के समीप अपराह्न 4 बजे कल्याण चौक पर नगरवासियो द्वारा आचार्य सुनील सागर जी संघ की भव्य अगवानी की जाएगी, समाज के अध्यक्ष सुशील काला के अनुसार स्वागत जुलुस के रूप में संघ को आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन जिनालय लाया जाएगा जहाँ पर आचार्य श्री के आशीर्वाचन आदि धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न किये जाएंगे, आचार्य श्री संघ का रात्रि विश्राम श्री विद्यासागर संत निलय आदर्श कॉलोनी में होगा जहाँ पर बड़ी मात्रा में धर्मावलम्बी संघ के सानिध्य में दर्शन लाभ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *