श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ने नसीराबाद पहुंचकर मुनि श्री विनम्र सागर महाराज का आशीर्वाद लेते हुए किशनगढ़ पधारने हेतु किया निवेदन विनम्र सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ने नसीराबाद पहुंचकर मुनि श्री विनम्र सागर महाराज का आशीर्वाद लेते हुए किशनगढ़ पधारने हेतु किया निवेदन विनम्र सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश
नसीराबाद
दिगंबर जैन समाज के आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं नव आचार्य समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री108 विनम्र सागर जी महाराज का संघ का नसीराबाद में हुआ भव्य मंगल प्रवेश मुनि श्री ने आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए नसीराबाद सकल दिगंबर जैन समाज के महिला पुरुष ने मुनि श्री का भव्य अगवानी की समाधि स्थल से मुख्य बाजार होते हुए भव्य जुलूस का आयोजन किया गया महाराज श्री की जगह जगह आरती की गई एवम भक्तों ने महाराज से आशीर्वाद लिया।

 

 

 

महिला मंडल द्वारा ध्वज व मंगल कलश लेकर जुलूस में साथ चली

मुनि श्री ने मुख्य बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समोसरण भवन भवन में मंगल प्रवचन किया और कहा की आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की आचार्य पदस्थली एवं आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के समाधि स्थल की इस पावन भूमि की राज को माथे पर लगाकर मन बहुत प्रफुलित हुआ

 

 

 

 

इसी क्रम मे मुनि भक्त भामाशाह समाजसेवी श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने महाराज श्री के चरणों में पहुंचकर आशीर्वाद लेते हुए श्रीफल समर्पित करते हुए किशनगढ़ आगमन हेतु निवेदन किया।

 

 

मुनि श्री संघ ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं मधुर मुस्कान के साथ उनके निवेदन को सुना।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *