संयम साधना जीवन का अनिवार्य अंग- विनिश्चय सागर महाराज वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का गुरुवार को चित्रकूट कालोनी के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में होगा भव्य मंगल प्रवेश –
जयपुर -17 दिसम्बर-समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का गुरुवार 18 दिसंबर को प्रातः चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा ।
इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ का श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर से प्रातः 8 बजे मंगल विहार होकर पिंजरा पोल गौशाला से विशाल जुलूस बनेगा। विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक बुधवार को श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ” मंजिल मिल ही जाएगी भटकते भटकते
गुमराह तो वो लोग है जो घर से नही निकलते”
उन्होंने कहा कि संत जंगल में रहना अधिक पसंद करते हैं ताकि उनकी अधिक से अधिक कर्म की निर्जरा हो सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऊशेरनी का दूध स्वर्ण पात्र में ही सुरक्षित रह सकता है उसी तरह जिनवाणी का ज्ञान भी संयमी एवं विद्वानों के दिमाग में ही सुरक्षित रह सकता है। लोग आशीर्वाद से आगे की बात ही नहीं करते है। सब आशीर्वाद चाहते हैं
संयम साधना की बात कोई नही करना चाहता है जबकि संयम और साधना जीवन के अनिवार्य अंग है। इससे पूर्व आर्यिका विष्णु प्रभा माताजी ने मंगल प्रवचन में दान की महिमा बताई। इस मौके पर एस एफ एस दिगम्बर जैन समाज, इंजीनियर्रस कालोनी मान्यावास दिगम्बर जैन समाज ने श्रीफल भेट कर अल्प प्रवास के लिए निवेदन किया।

धर्म सभा में राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, श्योपुर अध्यक्ष दिलीप पाटनी, महामंत्री नेमी चन्द बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाकलीवाल,चेतन जैन निमोडिया, मुकेश बनेठा, सतीश माधोराजपुरा, सोभाग मल जैन, लाल चन्द जैन, सुरेन्द्र जैन मनीष छाबड़ा, अनिल लुहाड़िया, सीए शुभम जैन, अंकित सोनी, पुलकित लुहाड़िया, रत्न प्रभा पापडीवाल, प्रेम लता बाकलीवाल, अमिता साह, दिव्या बाकलीवाल, मीनू जैन निमोडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सायंकाल 6.15 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में श्योपुर में जिज्ञासा समाधान का भव्य कार्यक्रम होगा
आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक आचार्य श्री ससंघ का गुरुवार को पिंजरा पोल गौशाला सांगानेर से विशाल जुलूस के रुप में श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंदिर दर्शन के बाद धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। रात्रि विश्राम चित्रकूट कालोनी में ही होगा।
प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का शुक्रवार 19 दिसम्बर कोप्रातः एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का दिल्ली, करनाल की ओर मंगल विहार चल रहा है ।विनोद जैन कोटखावदा महामंत्री आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312










