जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा अहिंसा शाकाहार का उद्घोष करती हुई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का एक पर्याय बनी
कोटा
परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज संघ सानिध्य में 14dec को कोटा से जहाजपुर की ओर निकली पदयात्रा जीवदया शाकाहार अहिंसा के प्रचार प्रसार की मुहिम के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का पर्याय बन गईं है।
पदयात्रा संयोजक रामगंजमंडी के श्री मिथुन मित्तल ने बताया कि जैसे जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है भक्तों का रेला बढ़ता ही जा रहा है साथ ही गुरुदेव ने जो पर्यावरण संरक्षण की महिमा में वृक्षारोपण का जो बेड़ा उठाया है वह भी किया जा रहा है एवं अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।
श्री मित्तल ने बताया कि भक्त भक्तिमय भजनों पर झूम रहे और आलम यह है कि भक्त यह कह रहे गुरूदेव का आशीष हमे इतना मिल रहा है कि हमें पैदल चलने की थकान ही नहीं हो रही है।
भक्तों के भाव
भक्तों के मन के यही भाव हो रहे हैं स्वास्तिधाम चलेंगे प्रज्ञासागर जी के kसंघ में मुनिसुव्रत के द्वारे नर नारी सब चलो प्रज्ञा सागर जी के संग में गुरु संघ चलकर हम तो भाग्य चमकाएगे।
16 dec की प्रातः बेला में पदयात्रा 16 दिसंबर की प्रातः बेला में तानसेन से मंगल मंगल विहार करते हुए देवपुरा बूंदी पहुंची जहां आहारचर्या हुई 16 दिसंबर की दोपहर में मंगल विहार करते हुए यह पदयात्रा नया बाग हेरीटेज रिसोर्ट्स पहुंचेगी जहां पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
17 दिसंबर की प्रातः बेला में मंगल प्रभात को मंगल करते हुए नया बाग हेरीटेज रिसोर्ट्स से मंगल विहार करते हुए बंधन रिसोर्ट्स पहुंचेगी जहां आहारचर्या संपन्न होगी। यहां से मंगल प्रस्थान करते हुए यह मंगल यात्रा चतरगंज पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।
18 दिसंबर की प्रातः बेला में चतरगंज से मंगल विहार करते हुए यह पदयात्रा नान तलाई चौराहा पहुंचेगी। जहा आहारचर्या संपन्न होने के उपरांत दोपहर की बेला में मंगल विहार करते हुए भेड़िया गांव पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।
19 तारीख की संध्या बेला में जहाजपुर में मंगल प्रवेश करेगी पदयात्रा
यह पदयात्रा आनंद मंगल की कामना करते हुए विश्व शांति का घोष लिए 19 दिसंबर की बेला में जहाजपुर पहुंचेगी 19 दिसंबर की प्रातः बेला में पदयात्रा प्रातः बेला में सरसिया पहुंचेगी यहां से दोपहर में मंगल विहार करते हुए मंगल की कामना लिए यह पदयात्रा संध्या बेला में भक्ति गीत करते हुए झूमते हुए जहाजपुर में मंगल प्रवेश करेगी जहां पदयात्रा का अलौकिक एवं दिव्या भव्य स्वागत होगा एवं गुरुदेव की ऐतिहासिक अगवानी होगी।
20 दिसंबर की प्रातः बेला में स्वस्ति धाम तीर्थ पर विश्व शांति की कामना हेतु आचार्य श्री संघ सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मंगल अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न होगी एवं विधिवत पदयात्रा का समापन किया जाएगा।
हरित संदेश: पर्यावरण संरक्षण का संकल्पः
श्री मिथुन मित्तल ने बताया कि पदयात्रा के दौरान तय किया कि यात्रा मार्ग में पौधे लगाए जाएंगे। यह यात्रा हरित क्रांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। आपको बता दें कि इस पदयात्रा में समुचित व्यवस्था की गई है आप जानकारी हेतु संयोजक मिथुन मित्तल से संपर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर है 9829039884
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
























