अपव्यय एक नकारात्मक क्रिया है /सुख में स्वयं को संभाले मुनि श्री आदित्यसागर

धर्म

अपव्यय एक नकारात्मक क्रिया है /सुख में स्वयं को संभाले मुनि श्री आदित्यसागर

मदनगंज किशनगढ़। श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्य सागर जी महाराज ने आरके कम्युनिटी सेंटर में मंगलवार को प्रातः धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब इंसान ऊंचाइयों की ओर जाता है तब उसको खुद को संभालना ज्यादा जरूरी है सामान्य रूप से देखें तो व्यक्ति जब ढलान में उतरता है तो ज्यादा सतर्क रहता है आप कोई पुल पर चढ़कर उतर रहे हो तो ब्रेक का, स्पीड का ध्यान रखते हो, जबकि आपके जीवन के पुल पर चढ़ते समय ज्यादा ध्यान रखना आवश्यक है।

 

 

कुछ लोग खुली मुट्ठी के और कुछ लोग बंद मुट्ठी के होते है। इन दोनों प्रकार के लोग खराब होते है।आपका जीवन में आपका हाथ ना तो बंद हो और ना ही खुला हो..जितने भी बड़ी हस्तियां है ,जो जो बड़ी हस्तियां रही है जिन्होंने अपनी हस्ती मिटा दी वह चढ़ते समय स्वयं को संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक पैसा आने बाद आदमी अहंकारी और खर्चीली प्रवृत्ति का हो जाता है और अपव्यय प्रारंभ करता है। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि देखो कमाया हुआ पैसा और कमाया हुआ पुण्य दोनों को खर्च करने का एक अनुपात रखना जीवन में अति आवश्यक है।

 अत्यधिक खर्च करने से अक्सर आर्थिक असुरक्षा और तनाव पैदा होता है। खर्चीली जीवन शैली अक्सर भौतिकवादी चीजों पर निर्भर करती है, जिससे मिलने वाला सुख अक्सर क्षणिक होता है। इसलिए आय से ज्यादा कभी भी व्यय नहीं करना चाहिए अपव्यय (फिजूलखर्ची) नकारात्मक क्रिया है जिसके दूरगामी परिणाम होते हैं, जो व्यक्ति और समाज दोनों को कमजोर करते हैं. असली खुशी अक्सर रिश्तों,अनुभवों और व्यक्तिगत विकास से मिलती है। खर्चीला व्यक्ति कभी सुखी नहीं होता सुखी जीवन का रहस्य समझदारी से खर्च करना और संतोष में रहने से है। जो व्यक्ति अपनी आय के अनुसार खर्च करता है, बचत करता है, और अपनी जरूरतों को सीमित रखता है, उसका मन शांत रहता है। वह भविष्य को सुरक्षित महसूस करता है। 

 

 

 

उन्होंने कहा कि यदि आपको वास्तव में सुखी होना चाहते हैं, तो हमें अपनी खर्च करने की आदतों पर नियंत्रण रखो और धन का उपयोग आवश्यकताओं की पूर्ति, परिवार के पालन-पोषण, धर्मार्थ कार्यों और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए करो।

 

 

इससे पूर्व सभा में चित्रअनावरण, दीपप्रज्जवलन, पादप्रक्षालन, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी चेतन प्रकाश अंकित कुमार आत्म अक्षय सेठी परिवार नसीराबाद वाले को मिला। मंगलाचरण शैलेंद्र नीलिमा अजमेरा ने भजन प्रस्तुत कर किया।

इस दौरान पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आरके मार्बल परिवार से अशोक पाटनी, चेतन प्रकाश पांडया, प्रदीप गंगवाल, गौरव पाटनी,राजेंद्र चौधरी, घीसालाल अजमेरा, अमित बाकलीवाल अंदीप बाकलीवाल, धर्मेंद्र पाटनी, जितेंद्र छाबड़ा, मुकेश पाटनी, विकास गंगवाल, अक्षय सेठी,विकास पाटनी,अरविंद बैद, सुशील पाटनी आदि उपस्थित रहे।

 

ससंघ का अल्प प्रवास जैन भवन में* 

श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्यसागर जी महाराज ससंघ अल्प प्रवास सिटी रोड स्थित जैन भवन में होगा। पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि बुधवार को प्रातः मकराना रोड स्थित आरके मार्बल फैक्ट्री से विहार कर, मकराना चौराया, मुख्य चौराया हुए जैन भवन पहुंचेंगे। प्रवचन, आहारचर्या यही संपन्न होगी एवं मुनि संघ का अल्प प्रवास जैन भवन में रहेगा।

इससे पूर्व ससंघ ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे आरके कम्युनिटी सेंटर से विहार कर मदनेश गौशाला,द्वितीय पर्यावरण रोड होते हुए मकराना रोड स्थित आरके मार्बल पहुंचे। आरके मार्बल परिवार द्वारा ससंघ की भव्य अगवानी की गई। रास्ते में जगह-जगह भक्तों द्वारा पद पक्षालन एवं आरती कर ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *