गोवा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिगंबर कामत द्वारा डॉक्टर कल्याण गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार का लोकार्पण क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर महाराज सानिध्य में हुआ चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर महाराज गुरु मंदिर का हुआ लोकार्पण
गोवा
शाकाहार के प्रचार में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे ने गोवा पहुंचकर जैन हेरीटेज के बारे में जानकारी संग्रहित की।
उन्होंने मडगांव की आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजित क्षुलक 105 श्री समर्पण सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 
इसी के साथ महाराज श्री के सानिध्य में 20 सी सदी के प्रथम आचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर महाराज की गुरु मंदिर के लोकार्पण समारोह में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

एवं उन्हें अपनी धर्मपत्नी चंद्रकला गंगवाल के साथ गुरुदेव के चरण स्थापित करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।


श्री गंगवाल ने शांति सागर महामंडल विधान भी किया। इस भव्य आयोजन में मंदिर के ट्रस्टी भरत भाई ने अथक परिश्रम किया।

एवं शाकाहार के प्रचार करने में बहुमुखी भूमिका निभाने के लिए महाराज श्री के सानिध्य में डॉक्टर गंगवाल का सम्मान किया गया।

आयोजन की मुख्य अतिथि गोवा सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिगंबर कामत द्वारा सुखी जीवन का आधार शाकाहार पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन के समय भगवान आदिनाथ मंदिर के ट्रस्टी श्री भरत दोशी, श्री शेदुरने, देवेंद्र बाकलीवाल,दक्षिण भारत जैन सभा के श्रीडी ए पाटिल मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री कामत ने कहा कि सभी के सहयोग से गोवा में भी शाकाहार का अभियान छेड़ा जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
