*तीर्थ राज शिखर जी ध्वजारोहण के साथ हुईं सिद्धों की महा आराधना*राजेन्द्र कुमार हुकम काका हरसौरा परिवार ने किया ध्वजारोहण*सिद्ध क्षेत्र और सिद्धचक्र महा मंडल में सिद्धों की आराधना मंणिकांचन संयोग हैं–विजय धुर्रा*
मधुबन शिखर जी–
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ राज सम्मेद शिखर जी में श्रावक श्रेष्ठी राजेन्द्र कुमार प्रकाश जैन हुकम काका हरसौरा परिवार कोटा के द्वारा फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में अंष्टानिका महापर्व पर श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ ध्वजारोहण चांदखेड़ी कमेटी के संरक्षक राजेन्द्र हरसौरा भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के निवृत्त मान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष हुकम काका कोटा मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा कांग्रेस नेता अशोक खादी सहित अन्य प्रमुख जनो ने किया।

*भव्य शोभायात्रा के साथ प्रभु को विराजमान*
समारोह के प्रारंभ में शाश्वत भवन से घटयात्रा का शुभारंभ हुआ जो गुणायतन शीतलधाम पावनधाम चंद्र प्रभु धाम भोमिया जी आदि नाथ पाषाण जिनालय होते हुए तेरहपंथी कोठी चंद्रप्रभु बाग होते हुए आचार्य श्री विद्यासागर सभागार परिसर पहुंच कर धर्म सभा में वदल गई जहां पंडित सुनील शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण पुण्यर्जक परिवार द्वारा किया गया इसके साथ ही शोभा यात्रा के रूप में श्री जी को आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में विशेष सिंहासन पर विराजमान किया गया। 
*सभी बातों को भूलकर तीर्थ क्षेत्र का आंनद लें–काका*





इस दौरान चांद खेड़ी कमेटी के अध्यक्ष हुकम काका ने कहा कि आज से ही आपको सभी बातों को भूलकर तीर्थ राज सम्मेदशिखर कीतलहटी में हो रहे सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आनंद लेना है यदि आप आनंद लेना चाहें तो पूजन अभिषेक में भी आनंद आयेगा मनोरंजन के साथ मन रंजन करने का सभी मन बना ले

*मंडल पर की अष्ट मंगल के साथ की कलशों कीस्थापना*
इसके बाद इन्द्र प्रतिष्ठा सकलीकरण मंडल शुद्धि पात्रशुद्धि पात्र के साथ ही मंडल पर शान्ति कलश की स्थापना श्री मति आशा राजेन्द्र कुमार प्रकाश हुकम हरसौरा परिवार द्वारा की गई इसके साथ ही मंडल पर अष्टम प्रातिहार्य की स्थापना रानी जंबू जैन सराफ श्रीमति कविता संजय दुगेरिया श्रीमति रीना विजय धुर्रा उषा अशोक खादी श्री मति सालूअनुराग श्री मति प्रगति रितुराज कोटा श्री मति साक्षी प्रतीक हरसौरा श्री मति वैशाली जैन सहित अन्य भक्तों ने किया।
*जगत कल्याण की कामना के लिए की महा शान्ति धारा*
इस दौरान तीर्थ राज सम्मेदशिखर जी तलहटी में तेरह पंथी कोठी में विराजमान मूलनायक भगवान श्री पुष्पदंत स्वामी के दरबार में उपाध्याय श्री विभंजन सागर जी महाराज के श्री मुख से जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा करने का सौभाग्य सौधर्म इन्द्र वनकर श्रावक श्रेष्ठी मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा पीयूष कुमार आदित्य कुमार धुर्रा अशोक नगर के साथ ही संजय दुगेरिया अनुराग जैन अशोक खादी अशोक जैन बारा को प्राप्त हुआ।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
