अतिशय क्षेत्र शुभोदय तीर्थ बीनागंज के दर्शन कर अलौकिक ऊर्जा प्राप्त रामगंजमंडी नगर के भक्त समूह ने किया अनुभव सांझा

धर्म

अतिशय क्षेत्र शुभोदय तीर्थ बीनागंज के दर्शन कर अलौकिक ऊर्जा प्राप्त रामगंजमंडी नगर के भक्त समूह ने किया अनुभव सांझा 

    रामगंजमंडी 

 रामगंजमंडी से अशोकनगर निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज दर्शन हेतु भक्त समूह गुरुवार को गया।

भक्त समूह ने मार्ग में स्थित शुभोदय तीर्थ बीनागंज के दर्शन किए दर्शन कर हर्षित हो गया भक्त समूह का कहना था क्षेत्र के दर्शन एक अलौकिक उर्जा का अनुभव हुआ मन में सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ दर्शनार्थ भक्त समूह में सम्मिलित अजय सांवला, आनंद ठोरा, कमल सांवला, मुकेश चेलावत,अभिषेक लुहाड़िया, सुभाष ठाई, श्री अनोपड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की मूलनायक भगवान की प्रतिमा दिव्य अलौकिक है बस मन करता है एक टक निहारते रहे।

 

 

पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से यह क्षेत्र आज अलौकिक है 

 तीर्थ संरक्षण अपनी प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करने में पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधा सागर जी महाराज ने अपना मार्गदर्शन सदैव प्रदान किया है उन्हें में से यह क्षेत्र भी उन्हीं की प्रेरणा से आज दिव्यता एवं अनंत ऊंचाइयों को छू रहा है। यह क्षेत्र आज संपूर्ण विश्व के मानचित्र पर अंकित है। और अनेकों भक्त इस क्षेत्र में विराजित मूलनायक भगवान को अपना आराध्य भी मानते हैं।

 

क्षेत्र विवरण इतिहास 

 

शुभोदय तीर्थ बीनागंज मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित एक प्रमुख जैन तीर्थस्थल है, जो अपनी 15 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की पद्मासन मुद्रा वाली विशाल प्रतिमा और जमीन से निकली प्राचीन जैन मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जिससे यह एक अतिशय क्षेत्र बन गया है, बीनागंज (गुना जिला, मध्य प्रदेश).

विशेषता: 15 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा, जो पद्मासन मुद्रा में है और इसे बीनागंज के शुभोदय तीर्थ में स्थापित किया गया है।

इतिहास: 

इस तीर्थ का निर्माण तब शुरू हुआ जब 1997 में नींव खुदाई के दौरान 7 प्राचीन जैन प्रतिमाएं जमीन से निकलीं, जो लगभग 1000 साल पुरानी मानी जाती हैं, जिससे यह स्थान अतिशय क्षेत्र बन गया।

             अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *