आरोन में मुनि श्री सुधा सागर महाराज की हुई ऐतिहासिक आगवानी* मुनिराज भक्तों के मंगलाचरण के लिए विचरण करते हैं- मुनि श्री सुधासागर महाराज 

धर्म

आरोन में मुनि श्री सुधा सागर महाराज की हुई ऐतिहासिक आगवानी* मुनिराज भक्तों के मंगलाचरण के लिए विचरण करते हैं- मुनि श्री सुधासागर महाराज

आरोन तीर्थ संरक्षक एवं तीर्थ उद्धारक के रूप में जन जन के बीच में अहिंसा का सिंहनाद करने वाले जगत पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का मंगलवार को आरोन नगर आगमन हुआ।

सिरोंज रोड स्थित महावीर वेयर हाउस पर स्थानीय जैन समाज के साथ साथ नगर के जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध वर्ग ने मुनि श्री की मंगल आगवानी की। सिरोंज रोड स्थित महावीर वेयर हाउस से बड़ा जैन मन्दिर के तीन किलोमीटर के संपूर्ण मार्ग पर तक जगह जगह स्थानीय लोगों ने मुनि श्री की आरती भी उतारी।

 

 

 

 

12 वर्ष बाद हुआ मुनि श्री का पुनर्प्रवेश

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का नगर आगमन 12 वर्ष बाद हुआ है। इससे पूर्व मुनि श्री सुधा सागर जी सन् 2013 में आरोन आए थे तब उन्होंने गुना में चातुर्मास किया था। इस बार यह चातुर्मास अशोकनगर की पुण्य धरा पर होने की प्रबल संभावना है।उल्लेखनीय है कि गुना जिले के राघोगढ़ में आगामी 28 जून से 3 जुलाई तक पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।यह संपूर्ण आयोजन मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी एवं मुनि श्री विशद सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित होगा।

राघौगढ़ के उक्त विशाल आयोजन में सानिध्य प्रदान करने के लिए ही मुनि श्री का पैदल बिहार जारी है। ।

सिरोंज से आरोन आते हुए मुनि संघ ने सोमवार को आरोन से 14 किलोमीटर पूर्व ग्राम हिनौतिया में मुनि संघ ने रात्रि विश्राम किया था।

मुनि संघ की भव्य अगवानी करने के लिए नगर में जैन समाज के साथ साथ सभी वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

विभिन्न समाज, संगठनों एवं समितियों ने किया मुनि संघ का स्वागत*- सिरोंज रोड से मुनि संघ को एक जुलुश के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा जैन मन्दिर ले जाया गया।जगह जगह जैन समाज के साथ साथ यादव समाज, ब्राह्मण समाज,स्वर्णकार समाज, साहू समाज गल्ला मंडी व्यापारी संघ,विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने मुनि संघ का स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में जैन समाज एवं ट्रस्ट कमेटी,जैन पाठशाला परिवार,गौशाला परिवार,जैन मिलन,युवा जैन मिलन,महिला कोई जैन मिलन,शांतिनाथ युवा मंडल,आदिनाथ सेवा दल, श्रमण संस्कृति सेवा दल,सभी मंडल,सभी महिला मंडल,बालिका मंडल,समाज की सभी समितियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।बड़ा जैन मन्दिर पहुंचने के बाद यह जुलुश एक धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।

           

बड़ा जैन मन्दिर पहुंचने पर राजेंद्र झंडा परिवार, गोपाल सोनी एवं नरेश चंद पिपरई परिवार के द्वारा मुनि श्री के पाद प्रक्षालन किया गया।इस अवसर पर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिगम्बर मुनिराज अपने भक्तों का मंगलाचरण करने के लिए यत्र तत्र पैदल विचरण करते हैं। जैसे दीप खुदके लिए नहीं वरण वह दूसरों के घरों में उजाला करने के लिए एवं सभी के घरों में दीवाली करने के लिए जलता हैं।वैसे ही मंगलाचरण होता है। मंगलाचरण तो एक क्षण मात्र का का भी मंगलकारी होता है।जैसे माचिस की एक तीली जीवन भर नहीं जलेगी लेकिन उस एक तीली से जलाया गया दीपक अखण्ड ज्योति के रूप में हमेशा दैदीप्यमान हो सकता है। मुनि श्री ने भविष्य में आरोन में उनका सानिध्य लंबे समय तक प्राप्त होने की भी प्रबल संभावना व्यक्त की।उन्होंने कहाकि जब भी आरोन आना हुआ है अल्प समय के लिए ही हुआ है।लेकिन कभी भविष्य में ऐसा भी हो सकता है कि आरोन के मुख्य उद्देश्य से ही हमारा बिहार होगा।मुनि श्री द्वारा दिए गए उक्त आशीर्वचनों से आरोन वासियों में मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का चातुर्मास एवं वर्षायोग भविष्य में आरोन नगर में होने की उम्मीद जाग उठी है।मुनि श्री सुधासागर महाराज के मंगल आहार कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी निधि झंडा एवं ब्रह्मचारी दीपक झंडा परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

दुल्हन की तरह सजाया गया नगर को- आगवानी के अवसर पर नगर में विशेष साज सज्जा की गई। संपूर्ण नगर को दुल्हन को सजाया गया था।गुलाब गंज स्थित श्री शांतिनाथ मंदिर के पुजारियों द्वारा मुनि संघ की आगवानी में दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी।कार्यक्रम का संचालन संजीव रामपुर ने किया।

सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *