श्री हसमुख जैन गांधी इंदौर श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए मनोनीत
इंदौर
प्रसिद्ध समाजसेवी सेवा भाभी व्यक्तित्व एवं अनेक संस्थाओं में प्रमुख पद पर रहते हुए धर्म कार्य करने वाले व्यक्तित्व श्री हंसमुख जैन गांधी इंदौर को अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है उनके मनोनयन से सभी के अंदर हर्ष है।
एक परिचय
यदि हम श्री गांधी के विषय पर प्रकाश डालें ये अनेक धार्मिक संस्थाओं सामाजिक संगठन एवं व्यापारिक संगठनों में भी प्रमुख पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वर्तमान में श्री गांधी इनकी सेवा निष्ठा कार्य कुशलता इतनी है इन्हें चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी द्वारा जैन युवा रत्न से भी सुशोभित किया गया है। वर्तमान में इनका व्यापार गांधी फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के नाम से एवं गांधी कोल्ड स्टोरेज के नाम से संचालित है।

इसके साथ ही इन्हें व्यापार के क्षेत्र में भी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें इन्हें भूमि निर्माण अवार्ड एवं सर्वश्रेष्ठ कोल्ड स्टोरेज अवार्ड 2010 में भी सम्मानित किया जा चुका है। सन 1986 से अब तक इनको अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
यथा नाम तथा गुण हंसमुख स्वभाव के धनी श्री गांधी हमेशा सभी के सुख दुख में सहभागिता निभाते हुए सभी को साथ लेकर चलते हैं सभी को साथ लेकर चलने की कला कुशलता ही उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। उनके पुत्र अर्पित जैन जो अपने पिता के साथ उनके व्यवसाय में साथ देते हैं जिन्होंने mba तक अध्ययन किया है एवं उनकी पुत्रवधू अक्षित जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में है एवम इनकी पुत्री नेहा भी चार्टर्ड अकाउंटेंट है। इनके पौत्र दक्ष अपने माता-पिता एवं दादा दादी के लाडले हैं वे अभी अध्यनरत हैं। श्री गांधी की धर्मपत्नीश्रीमती उर्मिला गांधी हमेशा इनके कार्य में सहभागिता निभाती हैं जो ग्रहणी के रूप में परिवार में रहकर परिवार के संपूर्ण दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक कर रही हैं। श्री गांधी के उपाध्यक्ष मनोनयन से संपूर्ण जैन जगत में हर्ष की लहर है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



