श्री अशोक पाटनी ने श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का किशनगढ़ मे मंगल प्रवेश में साथ चले एवम पाटनी परिवार ने किया पद प्रक्षालन 

धर्म

श्री अशोक पाटनी ने श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का किशनगढ़ मे मंगल प्रवेश में साथ चले एवम पाटनी परिवार ने किया पद प्रक्षालन 

मदनगंज-किशनगढ़। 

आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्यसागर जी महाराज (ससंघ) ने रविवार को मार्बल नगरी में मंगल प्रवेश किया। सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने उनकी अगवानी की। 

 

 

 

 

शनिवार को रतन इंडस्ट्रीज एरिया से दोपहर विहार कर 90 डिग्री स्टोन पर स्वाध्याय करने के बाद वहां से विहार कर जयपुर रोड स्थित शांति सागर स्मारक पर रात्रि विश्राम किया। मुनि आदित्यसागरजी महाराज,मुनि अप्रमित सागर जी महाराज मुनि सहज़ सागर जी महाराज क्षुल्ल्क श्रेयस सागर जी महाराज रविवार सुबह मार्बल नगरी में प्रवेश किया।

पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर समाज के लोगों ने उनकी अगवानी कर आशीर्वाद लिया। उन्हें बैंड बजे, विभिन्न महिला मंडलों की उपस्थिति में जुलूस के रूप में पुरानी मिल्स चौराया होते हुए सिटी रोड स्थित जैन भवन मंदिर,श्री आदिनाथ मंदिर चन्द्रप्रभ मंदिर रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए जुलूस आरके कम्युनिटी सेंटर पहुंचा जहां पर धर्म सभा आयोजित की गई।मंगल प्रवेश के दौरान जगह-जगह समाज जनों ने ससंघ के पाद प्रक्षालन कर आरती की एवं आशीर्वाद लिया।

 धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। 

मंगलाचरण आरके मार्बल परिवार से शांता पाटनी ने भजन प्रस्तुत कर किया वही आचार्य वर्धमान सागर धार्मिक पाठशाला इंदिरा नगर के छोटे-छोटे बच्चे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

 

 

सभा में मुनि आदित्य सागर महाराज के जल से पाद प्रक्षालन कंवरलाल, महावीर प्रसाद, अशोक कुमार सुरेशकुमार, विमलकुमार पाटनी परिवार आरके मार्बल ने दूध से माणकचंद, सुरेशचंद, रमेशचंद बड़जात्या परिवार मुरलीपुरा, जोबनेर वाले ने, केसर से पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट एवं आरती श्रावक श्रेष्ठी परिवार महावीरप्रसाद, प्रदीपकुमार,दिलीपकुमार, संदीप गंगवाल परिवार रूपनगढ़ वाले ने किया। वहीं शास्त्र भेंट नेमीचंद, महिपाल, ब्रह्मचारी विशाल भैया भोपाल ने किया।

 

 

बाहर से पधारे हुए भक्तों का सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गयाl मंच संचालन बसंत बैंद ने किया प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि ससंघ अभी शीतकालीन प्रवास के दौरान आरके कम्युनिटी सेंटर में विराजमान है। प्रतिदिन 7:45 बजे से नीति कक्षा,8:45 बजे से मंगल प्रवचन, 10:15 बजे से आहारचर्या शाम 6:00 बजे से श्रुतसमाधान एवं आरती होगी।

 

 

 

 

 

अपनी पिक्चर का निर्माण अपने हाथ से करना ही बड़ी बात है। मुनि आदित्य सागर 

रविवार को आरके कम्युनिटी सेंटर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो अपने माता-पिता के नाम से जाने जाते हैं और बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके माता पिता उनके नाम से जाने जाते हैं, भगवान महावीर स्वामी के नाम पर आप देखोगे त्रिशला मां को कौन जानता था? महावीर स्वामी के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व की अभिवृद्धि के साथ-साथ आपके कुल नाम निरंतर चलता है। मुनि श्री ने बताया कि मेरा उपसंघ बनाएं सात–आठ साल हो गए पहली बार शीतकालीन वाचना हो रही है। मुनि श्री ने ग्रंथ राज नीति रहस्य समझाते हुए कहा कि जो आपके पास संग्रहित है जो अपने उपयोग कर लिया है वही उपयोगी है बाकी सब व्यर्थ है उदाहरण देते हुए समझाया कि रुपया पैसा बहुत कुछ है पर सब कुछ नहीं है जब भूख लगती है तो आदमी भोजन एवं जल ही ग्रहण करता है वह रुपया पैसा ग्रहण नहीं कर सकता.. भूख तो सिर्फ भोजन से ही शांत होती है पैसों से नहीं इसलिए आपने उपयोग कर लिया है वही उपयोगी है बाकी सब व्यर्थ है। समय के साथ आदमी की उपयोगिता बदल जाती है।

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *