सिद्धक्षेत्र सोनागिर में गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी रामगंजमंडी भक्त जन ने लिया आशीष
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के भक्त समूह ने सिद्ध क्षेत्र सोनागिर पहुंचकर पर्वत की वंदना की व वंदना की बेला में समूह ने स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य माता जी ने रामगंजमंडी के भक्त समूह में सम्मिलित श्रीमती सुलोचना लुहाडिया, ललिता विनायका, अनिता जैन, महावीर जैन, रमेश विनायका,आदि एवं समस्त रामगंजमंडी वासियों को हर्षित होकर धर्म वृद्धि हेतु अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

यह भक्त समूह जीवन है पानी की बूंद रचीयता की जन्मभूमि जतारा में पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री 108 विमर्श सागर महाराज का मंगल आशीष प्राप्त करेंगे।एवं कुछ दिन वहा रहकर गुरु सेवा में समर्पित रहेंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
