श्रेष्ठि स्वर्गीय श्री कस्तूरचंद जैन बाबरिया एवम धापूबाई जैन बाबरिया की पुण्य स्मृति में सुरेश कुमार सिद्धार्थ जैन बाबरिया दोतडा वाला परिवार द्वारा 21dec को नेत्र शिविर आयोजित
रामगंजमंडी
मानवता जीवदया के क्षेत्र में अग्रणीय रहे भामाशाह दंपति श्रेष्ठि स्वर्गीय श्री कस्तूरचंद जैन बाबरिया एवम धापूबाई जैन बाबरिया की पुण्य स्मृति में उन्हीं के परिवार के सुरेश कुमार सिद्धार्थ जैन बाबरिया परिवार द्वारा 21dec को नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर भारत विकास परिषद के सौजन्य से भारत विकास परिषद चिकित्सालय में आयोजित होगा बाबरिया दोतडा वाला जैन परिवार हमेशा से ही समाज सेवा मानव सेवा के प्रति अग्रणीय रहा है इसी मुहिम में के तहत परिवार द्वारा नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर के द्वारा शिविर में आने वाले व्यक्तियों को नेत्र समस्या का उपचार मिलेगा साथ ही विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी एवम ऑपरेशन किए जाएंगे।
इस शिविर से नेत्रों में आने वाली समस्या से लोगों को उपचार एवम परामर्श मिलेगा। साथ ही इसमें लेंस मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
परिषद ने इस शिविर को लेकर अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है एवम सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






