राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज के निवाई आगमन को लेकर विशेष तैयारियां जोरों पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज का निवाई में लगभग 14 – 15 दिसंबर को मंगल प्रवेश संभावित निवाई में आचार्य संध का एवं मुनि अर्चित सागर महाराज का मंगल मिलन हुआ 

धर्म

राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज के निवाई आगमन को लेकर विशेष तैयारियां जोरों पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज का निवाई में लगभग 14 – 15 दिसंबर को मंगल प्रवेश संभावित निवाई में आचार्य संध का एवं मुनि अर्चित सागर महाराज का मंगल मिलन हुआ 

निवाई –

सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने निवाई में शीतकालीन प्रवास हेतु आचार्य वर्धमान सागर महाराज के शनिवार को श्री फल भेंटकर अगुवानी की। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक एवं जैन समाज के प्रवक्ता विमल पाटनी जौंला ने बताया कि शनिवार को सुबह आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं जैन मुनि हितेन्द्र सागर महाराज संध के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था कोड्याई गांव पहुंचा जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने निवाई आगमन के लिए निवेदन करते हुए  जयधोष के साथ मंगल अगुवानी करते हुए पूजा अर्चना की।

 

 

 

जौंला ने बताया कि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संध का निवाई में लगभग 14 – 15 दिसंबर को मंगल पदार्पण प्रस्तावित है। आचार्य श्री के निवाई आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। जिसमें सभी गुरु भक्त परिवार एवं मुनि सेवा समिति व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। जिसमें गुरु भक्त लाड़देवी जैन, गोपाल जैन, शंभु कठमाणा, सन्मति चंवरिया, मोहित चंवरिया, पारसमल महावीर प्रसाद पराणा, सुरेश पाटनी, विमल गिन्दोडी़, सुनील गिन्दोडी़, मनोज पाटनी, पारसमल चेनपुरा, रमेश चंद गिन्दोडी, सुशील गिन्दोडी़, विष्णु बोहरा राहुल बोहरा, नेमीचंद सिरस, नेमीचंद गंगवाल, चेतन गंगवाल, अशोक कटारिया, अमित कटारिया, पवन बोहरा, दिनेश चंवरिया, राकेश संधी, त्रिलोक रजवास, पदमचंद टोंग्या, विमल सौगानी, राजेन्द्र सेदरिया, सुनील चेनपुरा, रोनक बोहरा, सहित अनेक गणमान्य लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

 

 

 

 

विमल पाटनी जौंला ने बताया कि संत निवास नसियां जैन मंदिर पर 26 जैन साधु का स्वाध्याय एवं प्रतिक्रमण निरन्तर किया जा रहा है। जिसमें जैन मुनि प्रभव सागर महाराज, मुमुक्षु सागर महाराज, प्रणीत सागर महाराज, एवं जैन आर्यिका शुभ मति माताजी, विलोक मति माताजी, महायश मति माताजी, पूर्णिमा मति माताजी, दिव्ययश मति माताजी, एवं पद्यय यश मति माताजी सहित सभी जैन संतों द्वारा प्रतिदिन बालक बालिकाओं को स्वाध्याय एवं ध्यान क्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 

जौंला ने बताया कि शनिवार को मुनि अर्चित सागर महाराज विज्ञा तीर्थ गुन्सी से मंगल विहार करके निवाई पहुंचे जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अगुवानी की।

       विमल जोला से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *