धन्य हैं आचार्य भगवन के ऐसे परम भक्त माननीय मुंख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान

धर्म

धन्य हैं आचार्य भगवन के ऐसे परम भक्त माननीय मुंख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान

कुडलपुर

बड़े बाबा – छोटे बाबा के दर्शन हेतु कुण्डलपुर आये मुख्यमंत्री।
कहा- मुख्यमंत्री नही बल्कि शिवराज अपने आचार्य भगवन के चरणों मे आया है।

आज के कार्यक्रम की झलकियाँ-
मुख्यमंत्री जी ने आकर बड़े बाबा छोटे बाबा के दर्शन किये।
गुरुदेव के सामने, निर्धारित ऊंचे आसन पर बैठने एवम सम्मान कराने से भी मना किया।
सदैव की भांति अपनी पत्नी साधना सिंह को भी गुरु दर्शन हेतु साथ लाये।
गोपाल भार्गव सहित अन्य नेतागण भी साथ आये।
दयोदय गौशाला, हथकरघा, पूर्णायु, प्रतिभास्थली आदि प्रकल्पों के बारे में खुलकर बोले सराहना की।
घोषणा : कुंडलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा। मास मदिरा से इस क्षेत्र को दूर रखा जाएगा।
बड़े बाबा को उच्चासन पर विराजने के कठिन समय को याद करते हुए कहा कि संबैधानिक संकट पैदा होने का हवाला देते हुए इसमें व्यवधान की कोशिस की गई। पर मैने कह दिया था सरकार जाती है तो जाए पर बड़े बाबा को गुरुदेब की मंशानुसार उच्च आसन देने में पूर्ण सहयोग किया।
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज आज पहली बार इस आयोजन में बोले, कहा इस आसपास के बड़े क्षेत्र को अभ्यारण्य बनाया जाए जिससे गाय सहित अन्य प्राणी स्वतंत्र विचरण कर सकें।
आचार्य श्री जी ने अपने उद्बोधन में भारत नाम, हिंदी भाषा, संस्कृति संरक्षण, विद्यालय, आयुर्वेद, विश्वगुरु आदि विषयों पर खलकर अपने विचार रखे।


शिवराजसिंह जी,साधना सिंह एवम सभी जनप्रतिनिधियों ने आचार्य भगवन के सामने सभी श्रोताओं के साथ ही फर्स पर बैठकर ही प्रवचन का श्रवण किया।
अधिकांश समय मुख्यमंत्री जी एवम उनकी पत्नी हाथ जोड़े हुए ही गुरुदेव का उद्बोधन सुनते रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *