गायत्री माता जी मंदिर जाने का रास्ता हुआ सीधा
रामगंज मंडी स्थित गायत्री शक्तिपीठ गायत्री माता मंदिर जाने का रास्ता पिछले कहीं समय से घुमावदार था और आए दिन एक्सीडेंट होते थे
गीता जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल अपने साथियों भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश काला महेश नामदेव अंकुर डांगी उमेश माहेश्वरी राजकुमार धाकड़ के साथ जब गायत्री मंदिर गए तब वहां गायत्री मंदिर भक्तों और दर्शनार्थियों ने रास्ता सीधा करने की समस्या बताई इस पर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल ने आज जेसीबी मशीन के माध्यम से डिवाइडर को तोड़कर रास्ते को सीधा करवाया
रास्ता सीधा करवाने के बाद आमजन को गायत्री मंदिर दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थी सीधे रास्ते से होकर गुजरेंगे और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी रास्ता सीधा होने पर गायत्री मंदिर परिवार और दर्शनार्थियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मेड़तवाल आभार व्यक्त किया
