किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया
बोराव
17 सितम्बर को बोराव में होने वाले “संविधान बचाओ एवं वोट चोरी रोको – किसान सम्मेलन (मुआवज़ा आंदोलन)” की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री उदयलाल आँजना तथा जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष श्री भेरूलाल चौधरी ने सभा स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा किया।
सभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इनमें –
• श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (प्रभारी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
• श्री गोविंद सिंह डोटासरा (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस)
• श्री टीकाराम जुली (नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा)
• श्री उदयलाल आंजना (पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री)
• श्री ऋतिक मकवाना (सह प्रभारी , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
• श्री गणेश घोगरा (जिला प्रभारी एवं विधायक , डूंगरपुर)
• श्री भेरूलाल चौधरी (जिलाध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी) रहेंगे
सम्मेलन में किसानों की फसल नुकसान और मुआवज़े की माँग सहित संविधान बचाने और वोट चोरी रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगूं-रावतभाटा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पारस जैन ने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र भर से हज़ारों की संख्या में किसान, मज़दूर, युवा और महिलाएँ शामिल होंगे।

