अहंकार और विश्वास में बहुत अंतर है अहंकार में व्यक्ति ग़ाफ़िल होकर विनाश को प्राप्त हो जाता है- निर्यापकाचार्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागर। महाराज शहर के सबसे प्राचीन जिनालय के साथ गंज मन्दिर के प्रभु की होगी प्रतिष्ठा

धर्म

अहंकार और विश्वास में बहुत अंतर है अहंकार में व्यक्ति ग़ाफ़िल होकर विनाश को प्राप्त हो जाता है- निर्यापकाचार्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागर। महाराज शहर के सबसे प्राचीन जिनालय के साथ गंज मन्दिर के प्रभु की होगी प्रतिष्ठा

  अशोकनगर 
अहंकार और विश्वास में बहुत अंतर है अहंकार में व्यक्ति ग़ाफ़िल होकर विनाश को प्राप्त हो जाता है इस संसार में रावण से बढ़कर कोई धनवान नहीं हुआ तो अहंकार भी उसका उतना ही भारी था। लेकिन जब सामने विश्वास से भरे श्री राम आये तो रावण का भी अहंकार टिक ना सका। मुझे विश्वास है कि मेरे पति एक दिन आयेंगे और मुझे इस दुष्ट के बंधन से मुक्त करायेगें सती सीता के इसी विश्वास ने काम किया और श्री राम ने समुद्र को भी विश्वास के बल पर बांध कर लंका विजय की। तो विश्वास बहुत बड़ी चीज है इसे बनाये रखना चाहिए

उक्त आश्य के उद्गार सुभाषगंज मंदिर प्रांगण में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए ।

 

मेरे दिमाग ने ना जाने कितने लोगों की जिंदगी बचाई क्या ऐसा कोई काम किया है
उन्होंने कहा कि इस पृथ्वी पर हम भार है या सौभाग्य है, अपने आप की क्या कीमत है। क्या तुमने महसूस किया कि मैं बहुत काम का हूं मेरे दिमाग ने ना जाने कितने लोगों की जिंदगी बचाई क्या ऐसा कोई काम किया कि जगत आपकी कीमत कर रहा है। परिवार में तुम्हारी क्या अहमियत है आपने ऐसा कोई काम किया कि परिवार का आपके कुटुम्ब का मान सम्मान बढ़ता चला गया।

 

 

 

     
एक साथ चार-चार जिनालयों की होगी प्रतिष्ठा
इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि वर्षों बाद नगर में हो रहे श्री मद्जिनेन्द्र पंच कल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में शहर के सबसे प्राचीन गांव मन्दिर के साथ ही गंज मन्दिर, पार्श्वनाथ मन्दिर एवं श्री शांतिनाथ त्रिकाल चौबीस जिनालयों के जिनबिम्बों की प्रतिष्ठा निर्यापका चार्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भईया के निर्देशन में होने जा रही है ।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *