साइक्लिस्ट मेघा जैन ने एक बार फिर बनाया इतिहास 

धर्म

साइक्लिस्ट मेघा जैन ने एक बार फिर बनाया इतिहास 

लुधियाना 

देश में जैन समाज की एकमात्र महिला साइक्लिस्ट लुधियाना की रहने वाली 44 वर्षीय मेघा जैन ने एक बार फिर से कीर्तमान बनाया है और इस बार इन्होंने यह कीर्तिमान श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 4049 किमी की दूरी को मात्र सत्रह दिन में नापकर फतह किया है।

 

     विदित हो कि यह राइड देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के मौके पर राइड फॉर यूनिटी के रूप में डेयर टू गियर ने फिट इंडिया के साथ मिलकर आयोजित की थी जिसके लिए देशभर से चुने गये 150 साइक्लिस्टों ने हिस्सा लिया।

 

 

  मेघा जैन सिर्फ जैन समाज की ही नहीं, उत्तर भारत की भी पहली महिला हैं जो साइक्लिंग में 2017 से लेकर अब तक सिर्फ आठ सालों में 12 सुपर रेंडुनर पूरे कर अपनी अदम्य इच्छा शक्ति को दिखा चुकी हैं।

इन्होंने अलग -अलग समय पर टैंडेम बाइक सीरीज़ में 200 , 300 , 400, 600 और 1000 किमी की दूरी को साइकिल से पूरा किया है।

    यह सफलता सिर्फ मेघा की नहीं बल्कि हर उस महिला की है जो सपने देखते हैं और अपनी मेहनत से पूरा भी करते हैं।

 

स्वाती जैन  हैदराबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *