जय जिनेन्द्र

जैसा कि आप जानते है कि 24 नवम्बर 2022 से 1008 श्री महावीर भगवान का 24 वर्षो के बाद महामस्तकाभिषेक राजस्थान सरकार के राजकीय अतिथि वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी संघ सानिध्य एवम निर्देशन में होगा

गत वर्ष श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अनेक ट्रेनों के स्टापेज बंद किये गए है इस कारण आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष कर बच्चों महिलाओं एवम बुजर्गो अशक्तों को सीधी ट्रेन नही होने कारण बहुत असुविधा हो रही है मेरा सादर अनुरोध है कि श्री महावीर जी महामस्तकाभिषेक के विश्व व्यापी धार्मिक आयोजन कारण श्री महावीर जी से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेनों के स्टापेज किये जावे। तथा सभी राज्यो से सीधा संपर्क भी जोड़ा जावे । सभी समाज के जागरूक साथियों से निवेदन अनुरोध है कि माननीय प्रधानमंत्री जी केंद्रीय रेल मंत्री जी सांसद महोदय से मांग अवश्य कीजिए तथा प्रत्येक नगर से रेल मंत्री जी को अनुरोध जरूर कीजिए
पोस्ट में टाइम टेबल श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन का है आप देखेंगे कि ट्रेन क्रमांक 12416 12415 19110 19038 19037 19039 19040 19041 19042 12941 12942 54794 54793 19024 19023 12930 तथा इसी प्रकार दूसरी दिशा की ट्रेनका ठहराव स्टापेज भी बंद किया गया है ।
साथ ही श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र को पवित्र नगरी का दर्जा भी दिया जावे।
राजेश पंचोलिया इंदौर
संकलन कर्ता
अभिषेक लुहाड़िया रामगंजमंडी
