,समय सागर महाराज संघ का हुआ गौरझामर में मंगल आगमन आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी संघ ने की मंगल आगवानी
गौरझामर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम शिष्य निर्यापक श्रमण परम पूज्य मुनिवरश्री 108 समयसागरजी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आज प्रातः गौरझामर में हुआ
वही गौरझामर में पूर्व से विराजमान वंदनीय आर्यिका श्री 105 दृढमति माता जी ससंघ (18 आर्यिका) करेगी जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण की मंगल आगवानी की माताजी संघ ने पूज्य मुनि संघ की अगवानी करते हुए पूज्य मुनि श्री की 3 प्रदक्षिणा देते हुए उन्हें नमन किया यह दृश्य अभूतपूर्व एवं अलौकिक था। पूज्य मुनि संघ का संभावित मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य मुनि संघ का वर्षा योग 2023 विदिशा नगर में ही संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
