*जीवन को सफल बनाने के लिए जरूरी है अच्छी आदतें ;- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*
गुंसी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में विराजमान श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी स्वयं अपनी चर्या निरतिचार पूर्ण पाल रही है । साथ ही अपने शिष्यों व व्रती आश्रम में रहने वाले श्रावक है उनकी भी चर्या को पलवाने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं । आस – पास की समाज भी गुरु माँ की हर चर्या व क्रिया से जुड़कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
पूज्य माताजी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि – जीवन में अच्छी आदतों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि अच्छी आदतें किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन में उसकी पढ़ाई, करियर, और निजी जीवन को निरंतर अच्छा बनाने में मदद करती है। वही दूसरी तरफ कोई अन्य व्यक्ति बुरी आदतों के साथ चाहे वो कितना भी प्रभावी हो, एक दिन अपनी सफलताओं को खो देता है।




हमारा जीवन अर्थात हमारा व्यवहार सब कुछ हमारी आदतों पर निर्भर करता हैं. अच्छा और सफल जीवन बनाने के लिए हमारी अच्छी आदते सहायक हो सकती हैं। अच्छी आदतों का पालन करने वाले इंसान के आस-पास रहने वाले लोग भी उससे अधिक संतुष्ट और खुश रहते हैं। वही दूसरी ओर बुरी आदतों के सहारे व्यक्ति समाज में अधिक टिक नहीं सकता हैं. जीवन में सफलता के लिए बहुत जरूरी है हमारी अच्छी आदतें, जो हमारे व्यक्तित्व के निर्माण की सबसे सहायक होती हैं । कुछ अच्छी आदतों वाला व्यक्ति समाज का हमेशा साथ पाता हैं, लोग उनसे मिलने के लिए ललायित रहते हैं। वही दूसरी तरफ ज्ञान, गुण सम्पन्न होने के बावजूद व्यक्ति की आदत खराब हो तो एक दिन वह सभी का साथ भी खो देता है और अपना मुकाम भी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
