इस सदी का महाअलौकिक आयोजन पट्टाचार्य महोत्सव किसी महाकुंभ से कम नहीं विदेशी भक्तों ने भी कराया है अपना रजिस्ट्रेशन

धर्म

इस सदी का महाअलौकिक आयोजन पट्टाचार्य महोत्सव किसी महाकुंभ से कम नहीं विदेशी भक्तों ने भी कराया है अपना रजिस्ट्रेशन
इंदौर
आयोजन कही होते है भव्य होते है, अलौकिक होते हैं लेकिन इस सदी का एक ऐसा आयोजन जो भूतों न भविष्यति है।जी हा यह आयोजन इंदौर में होने जा रहा है जो किसी महाकुंभ से कम नहीं है आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का पट्टाचार्य महोत्सव इस दिव्य ऐतिहासिक जैन जगत के महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

गांधी नगर सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट में 6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई तक हो रहा है।


श्रमणाचार्य विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में होने वाले इस ऐतिहासिक महामहोत्सव में 350 से अधिक साधु-साध्वी की उपस्थिति अपने आप में अलौकिक होगी जो इस भूमि को और महोत्सव को पुनीत बना देगी इस आयोजन को लेकर संपूर्ण विश्व की निगाहें सुमति धाम तीर्थ पर टिकी हुई है । विश्व की समग्र दिगंबर जैन समाज बंधु इस जैन महाकुंभ में शामिल होंगे।

 

गोधा एस्टेट में होने वाले इस विशाल महामहोत्सव में राजनेता राज्य एवं केंद्र के भी शामिल होकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महामहोत्सव में इन्दौर ही नहीं पूरे भारत और विदेशों में रहने वाले समाज जन भी तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में होने वाले इस सदी के ऐतिहासिक महाकुंभ में साक्षी बनने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा चुके हैं।

विश्व जैन जगत के इतिहास का अभूतपूर्व आयोजन मनीष सपना गोधा


श्रीसुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट, पट्टाचार्य महोत्सव समिति एवं गुरु भक्त परिवार के सपना मनीष गोधा ने कहा कि यह महामहोत्सव विश्व जैन जगत के इतिहास का अभूतपूर्व आयोजन होगा। विगत वर्ष 2024 में तीर्थ स्वरूप जिनालय के जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव की परंपरा को बदलकर, न बोली, न चंदा, समय के हर पल का सदुपयोग कर सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय बना था सुमति धाम जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव। वहीं इतिहास पुनः परिमार्जित होकर पुनः आ गया है। गोधा एस्टेट में होने वाले इस सदी के पट्टाचार्य महामहोत्सव में आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज सहित लगभग 350 संतों के मंगलमय सानिध्य में सभी मुख्य आयोजन तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में होंगे। उस महामंडप का नाम देशना मंडप होगा। परम गुरु भक्त परिवार के एवं तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमति धाम के न्यासी सपना मनीष गोधा ने विश्व जैन समाज का आह्वानकर इस पट्टाचार्य महामहोत्सव में परिवार सहित सभी समाज जन को आमंत्रित किया है।
श्रीफल न्यूज़ एवम प्राप्त संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *