निवाई के महावीर प्रसाद पराणा सूंथडा़ में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम का करेंगे ध्वजारोहण आज

धर्म

निवाई के महावीर प्रसाद पराणा सूंथडा़ में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम का करेंगे ध्वजारोहण आज

निवाई

– दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिगम्बर जैन मंदिर सूंथडा़ में त्रयशिखर स्वर्ण कलशारोहण एवं ध्वजस्थापन महोत्सव एवं मुनिसुब्रतनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक महामस्तकाभिषेक एवं विशाल रथयात्रा में निवाई से सैकड़ों लोग सूंथडा़ जाएंगे।

 

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम में 24 फरवरी को निवाई जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा मेना जैन विक्रम जैन एवं प्रियंका जैन पराणा परिवार द्वारा ध्वजारोहण करके महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

जौंला ने बताया कि जैन मुनि पुंगव सुघासागर महाराज के आशीर्वाद से दो दिवसीय महोत्सव का दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य निवाई की बेटी जिला प्रमुख सरोज बंसल करेंगी।

 

जौंला ने बताया कि समस्त कार्यक्रम जैन मुनि बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *