आत्म परिणाम से होती हैे सुख और दु:ख की अनुभूति: आचार्यश्री वर्धामनसागरजी
बोली 22 नवंबर2025(राजेश पंचोलिया इंदौर)
परम पूज्य पंचम पट्टाधीश राजकीय अतिथि आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित सप्त ऋषियों का मंगल विहार पीपलदा पंचकल्याणक हेतु चल रहा है 22 नवंबर को दोपहर को 6.6किलोमीटर विहार कर संघ का रात्रि विश्राम सोगानी कॉलेज रवासा पर हुआ।23नवंबर को 3.5 km विहार कर आचार्य श्री संघ का मंगल प्रवेश बोली नगर गौरव मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ,मुनि श्री भुवन सागर जी ( मुनि दीक्षा के बाद प्रथम बार)जन्म भूमि बोली में होगा श्री संघ की आहार चर्या बोली में होगी। इसके पूर्व आचार्य श्री वर्ष 2022 में बोली आए थे। अनायास मुनि श्री श्रेयस सागर जी की समाधि 18 दिसंबर 2022 को हुई थी।
आचार्यश्री वर्धमानसागरजी महाराज ने विहार के दौरान धर्मसभा में उपस्थित श्रावको से कहा कि हम सब पुण्यशाली है कि हमें भी कभी ना कभी भगवान के समवशरण में श्रोता बनने का सौभाग्य मिला। हम आत्म परिणामों से सुख या दुख का अनुभव करते हैं। आप लोग जाने अनजाने में कर्म का बंध कर लेते हैं। हमारी आत्मा के गुणों में कई बाधक तत्व भी हैं। हमारी शक्ति में कर्म बंघ बाधक बन गए ,हमारे पास जो भी है कर्म बंघ में है। हमें हमेंशा अपनी दृष्टि को सम्यक रखना चाहिये। पाप हमारे जीवन में प्रति दिन, प्रतिक्षण होते हैं। पापों का प्रक्षालन हम करना चाहते हैं लेकिन हमारी श्रद्धा ओर आस्था नहीं बनती है। णमोकार महामंत्र तो लाखों मंत्रों का जन्मदाता है। उसी से सारे मंत्र बने हैं। आपको यदि रोग दूर करने के लिए मंत्र देते हैं ,धन प्राप्ति के लिए मंत्र देते हैं तो भी सारी बात तो अर्थहीन हो जाती है कि हमने जड़ को छोड़ दिया है। हम डाल, पत्तों में ही लगे हुए हैं। इसलिए जीवन में सुख और शांति का अभाव हमें दिखाई देता है। आचार्यश्री ने कहा कि पुण्यवानो को ही अच्छी वस्तुएं मिलती है और पुण्य कर्मों से ही उन्हें प्राप्त होती है।श्रीमती सुनीता शाह,श्री बाबूलाल जी शाह,श्री जितेंद्र शाह अनुसार आचार्य श्री के शिष्य मुनि श्री हितेंद्र सागर जी दूसरी बार एवं मुनि श्री भुवन सागर जी की दीक्षा के बाद पहली बार गृहस्थ अवस्था की जन्म ओर कर्म भूमि बोली नगर हैं। संपूर्ण नगर गौरवान्वित एवं आह्लादित हैं संपूर्ण नगर को फ्लेक्स बेनर रांगोली वंदनवार से सजाया गया हैं।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
