पूज्या आर्यिका चैत्यमति माताजी एवं सुहर्षमति माताजी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को 

धर्म

पूज्या आर्यिका चैत्यमति माताजी एवं सुहर्षमति माताजी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को

 

निवाई – सकल बीसा नागदा जैन समाज कानपुर जिला उदयपुर में

पिच्छि परिवर्तन समारोह दिनांक 23 नवंबर 2025 रविवार को

परम पूज्य समाधि सम्राट आचार्य 108 श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ति शिष्य 108 श्री अनुचरण सागर जी महाराज पूज्या 105 श्री चैत्यमति माताजी 105 श्री सुहर्षमति माताजी के पावन सानिध्य में आदिनाथ संत भवन कानपुर में शांति मण्डल विधान, पिच्छि परिवर्तन समारोह व चातुर्मासिक कलश निष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि 23 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से शांति विधान पूजनअपरान्ह 2:00 बजे से पिच्छि परिवर्तन व मंगल प्रवचन चातुर्मास कलश निष्ठापनकार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

उसके पश्चात बाहर से आने वाले साधर्मियों लिए आत्मीय श्रावक वात्सल्य भोज की व्यवस्था समाज द्वारा की गई है। आप सभी साधर्मि श्रावक श्राविकाओ से अनुरोध है की इस आयोजन में पधारकर अनुग्रहित करे। विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि समस्त कार्यक्रम आदिनाथ संत भवन कानपुर जिला उदयपुर में किए जायेंगे। पिच्छिका परिवर्तन समारोह में बाहर से अनेक श्रद्धालु आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *