प्रभावना में बांटे लड्डू • गगन विहारी श्री पार्श्वनाथ भगवान और सकल दिगंबर जैन समाज झांतला की झांकी ने मोहा मन, किया स्वागत प्रशमममति माताजी ससंघ के सान्निध्य में 3 दिवसीय पदयात्रा शुरू, पहलेदिन कास्या में रात्रि विश्राम, नए मंदिर की झांकी रही आकर्षक का केंद्र
सिंगोली धार्मिक नगरी सिंगोली में गुरु मां आर्यिका105 श्री प्रशममति माताजी और आर्यिका श्री उपशममति माताजी ससंघ केसान्निध्य में 3 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। बैंडबाजों के साथ निकाली पदयात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए फुसरिया होकर कास्या पहुंची। जहां अनुष्ठान वप्रवचन के बाद रात्रि विश्राम हुआ। नगर में समाजजनोंजगह-जगह स्वागत करने के साथ प्रभावना के रूप लड्डू बाटे।
| इस दौरान श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सिंगोली मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।वहीं गगनविहारी श्री पार्श्वनाथ भगवान और सकलदिगंबर जैन समाज झांतला की मानतुंग स्वामी द्वारा रचित झांकी आकर्षण का केंद्र रही एवम अन्य झांकियां भी शामिल रही।
पूज्य आर्यिका ससंघ का का चातुर्मास के उपरांत मंगल विहार पदयात्रा बुधवार को सुबह निकली। इसमें समाजजन चल रहे थे। पदयात्रा में महिला मंडल केसरिया व लहरिया ड्रेसकोड में तो युवावर्ग सफेद वस्त्र पहने शामिल थे।


जो हाथों में धर्म ध्वज लिए और ढोल-ढमाके के साथ नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव के साथ बड़ी चल रहे थे। नगर में मंगल विहार पदयात्रा के दौरान समाजजनों खासकर युवावर्ग का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे मुनिश्री प्रणम्यसागरजी महाराज की रूप अगवानी को तैयारी कर रहे हों। पदयात्रा में अनेक झांकियां शामिल हैं। जो समाजजनों सहित नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



