काठमांडू जैन मन्दिर में आयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन

धर्म

काठमांडू जैन मन्दिर में आयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन

काठमांडू

*नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में विधानाचार्य पण्डित श्री प्रकाश चन्द जैन सांगानेर के सानिध्य में दस लक्षण महापर्व बड़े हि धूम धाम से मनाए गए।*

 

 

*श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल में श्री जी के अभिषेक , शांतिधारा,नित्य नियम पूजन के बाद संगीत मय दस लक्षण विधान मंडल की पूजा भव्य रूप से संपन्न की गई।*

 

 

 

*मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सेठी के अनुसार साय:काल में भव्य रूप से महाआरती का आयोजन होता था। संगीतमय महाआरती के पश्चात प्रखर वक्ता, वाणी भूषण पंडित श्री प्रकाश चन्द जैन द्वारा दस धर्म के ऊपर शास्त्र प्रवचन बड़े ही सुन्दर रुप से दिए जाते है। बाद में प्रश्न मंच व भक्तिमय संगीत का आयोजन होता था जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रही व सभी ने उमंग व उत्साह के साथ सभी क्रियाओं में बढ़ चढ़कर के भाग लिया। सुगंध दशमी, उत्तम सयम धर्म के दिन प्रातःकाल में श्रावकों द्वारा धुप खेकर एवं संध्या काल में 48 दीपकों से भक्तांबर की महाअर्चना की गई ।*

 

 

 

*महासचिव राजेश जैन ने बताया कि पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष डेकोरेशन रोशनी से प्रकाश मय किया गया। दसलक्षण महा मण्डल विधान के सोधर्म इन्द्र की पात्रता का सौभाग्य श्री संतोष किरन देवी कासलीवाल, ध्वजा रोहण करने का सौभाग्य श्री महावीर प्रसाद शांति देवी काला एवं अखण्ड दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य श्री निर्मल तृष्णा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। संगीत कार अरुण आनन्द जैन द्वारा अपनी स्वर लहरियों से सभी को मंत्र मुग्ध किया। विधान पूजा में महावीर प्रसाद जी काला रांची द्वारा भी दोहों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाती थी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संगीत के साथ शानदार भक्ति की जाती थी।*

 

 

 

*अनंत चतुर्दशी के दिन वासु पूज्य भगवान के निर्वाण के पावन अवसर पर मन्दिर जी में लडडू चढ़ाया गया, इस विशेष दिन पर आदिनाथ भगवान के प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, महाआरती श्री महावीर प्रसाद संजय काला ,पारसनाथ भगवान के प्रथम अभिषेक श्री जीवराज आशा पाटनी एवं दोपहर के अभिषेक, शांतिधारा एवं लवंग की माला का सौभाग्य श्री पवन-चन्दा जैन गोधा परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

दसलक्षण महापर्व के दौरान श्री संजय काला द्वारा 10 दिन व श्रीमती चांदनी जैन द्वारा 3 दिन की तपस्या करके जैन धर्म की प्रभावना व समाज का गौरव बढ़ाया । मन्दिर प्रागण जयकारों से गुजायमान रहा, व सभी कार्यक्रम संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।*

 

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *