आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के मंगल विहार में रामगंजमंडी नगर के भक्तों का समर्पण अभूतपूर्व भीषण शीत लहर में उत्साह में कोई कमी नही

धर्म

आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के मंगल विहार में रामगंजमंडी नगर के भक्तों का समर्पण अभूतपूर्व भीषण शीत लहर में उत्साह में कोई कमी नही

रामगंजमंडी

कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि रामगंज मंडी नगर में हुआ आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का वर्षायोग बहुत ही ऐतिहासिक भव्य रहा।

 

 

आचार्य श्री एवं उनके संघ के प्रति भक्तों का समर्पण भी अभूतपूर्व रहा। गुरुवर के प्रति आस्था श्रद्धा समर्पण का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला जब गुरुदेव का विहार कोटा की ओर चल रहा है आज गुरुदेव की दरा में मन्ना लाल गुर्जर की फैक्ट्री पर मंगल आहारचर्या की।

                       

जब गुरुदेव ने मंगल विहार प्रातः बेला में शुरू किया तो गुरुदेव के मंगल विहार से पूर्व ही 50 से अधिक युवक महिला बच्चे गुरुदेव के मंगल विहार में सम्मिलित होने के लिए गुरुदेव के समीप पहुंच गए और जय जयकार करते हुए भीषण शीत लहर के बीच विहार में सम्मिलित रहे जो अपने आप में गुरुदेव के प्रति श्रद्धा समर्पण आस्था का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत करता है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला कि छोटे-छोटे बच्चे भी शीत लहर में भी नंगे पैर गुरुदेव के साथ पैदल विहार में नजर आ रहे थे मुकुंदरा दरा के सघन जंगलों के बीच यह विहार अपने आप में एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय कहा जा सकता है।भरी ठंड में दिगम्बरत्व संतों का विहार उनकी निर्मोहिता, निष्प्रहता एवम दिगम्बरत्व की साधना का जीवंत उदाहरण है।

 

यह मंगल विहार इस बात का भी द्योतक साबित हुआ की गुरुदेव ने बच्चे बुजुर्ग युवा महिला हर वर्ग को धर्म से जोड़कर रखा निश्चित रूप से वह कथन भी सत्य दिख रहा था की साधना के रास्ते कामना के वास्ते मुक्ति की मंजिल मिले शांति के पद चिन्ह मिले चल दे राही चल चल दे राही चल

 

 

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *