दुर्लभ सागर महाराज के सानिध्य में मनाया गया श्रमण संस्कृति रक्षा पर्व रक्षा बंधन विधान का आयोजन किया गया*

धर्म

दुर्लभ सागर महाराज के सानिध्य में मनाया गया श्रमण संस्कृति रक्षा पर्व रक्षा बंधन विधान का आयोजन किया गया*

*आरोन*। नगर में विराजमान मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्रमण संस्कृति रक्षा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आर्यिका श्री विज्ञान मति माताजी द्वारा रचित रक्षा बंधन विधान का किया गया। चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा एवं प्रचार सहयोगी मोनू भाईजी ने बताया कि मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के मुखारविंद से विधान के 700 अर्घ्यों का उच्चारण किया गया एवं श्रद्धालुओं के द्वारा विधान के 700 अर्घ्य समर्पित किए गए।

 

 

 

मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज ने जैन धर्म में रक्षा बंधन पर्व को श्रमण संस्कृति की रक्षा का पर्व बताते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व वैसे तो भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है लेकिन यह पर्व भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ धर्म और संस्कृति की रक्षा का भी पर है यह श्रमण परंपरा की रक्षा का भी पर्व है इस संदर्भ में विष्णु कुमार मुनिराज की जो कथा का प्रसंग सामने आता है उसके अनुसार हस्तिनापुर में 700 मुनिराजों पर जो उपसर्ग किया गया था उस उपसर्ग को विष्णु कुमार मुनिराज द्वारा दूर किया गया था।

विष्णु कुमार मुनि ने 700 दिगंबर मुनिराजों की रक्षा के लिए अपने पद का त्याग करते हुए समस्त मुनियों की रक्षा की थी। मुनि विष्णु कुमार ने मात्र उन मुनिराजों की ही रक्षा नहीं थी वरण उन्होंने संत परम्परा एवं श्रमण संस्कृति की भी रक्षा की थी।

तब से यह पर्व श्रमण संस्कृति की रक्षा की प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। मुनि श्री ने जैन संस्कृति में रक्षा बंधन पर्व के अनेकों महत्व बताते हुए एक विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिद्ध परमेष्ठि भगवान श्री राम ने भी रक्षा बंधन पर्व के दिन ही मुनि दीक्षा ली थी। इस प्रकार रक्षा बंधन पर्व धर्म रक्षा,श्रमण संस्कृति,वात्सल्य,प्रेम एवं स्नेह का पर्व है। आज के दिन सभी को धर्म एवं श्रमण संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

*अतिथियों का किया स्वागत*-इस अवसर पर मुनि श्री के गृहस्थ जीवन के परिजनों श्रीं चंदालाल जैन,अनिल जैन मनीषा जैन आकर्ष जैन बारां राजस्थान अनुपमा जैन,मुंबई व डॉ.सुहास शाह एवं डॉ.मोनिका शाह मुंबई का जैन समाज अध्यक्ष विजय डोडिया,सुरेश नारद,श्रीमति ऊषा नारद,मोनू भाईजी, गोलू झंडा,सन्नी नारद,संटू कांसल,डॉ.दिव्यांश चबूतरा,नीतेश कालादेव ने तिलक लगाकर एवं हार पहनाकर स्वागत किया। 

 

मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के परिजनों का जैन समाज कमेटी आरोन द्वारा स्वागत किया।

 

सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *