वात्सलय वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में1 मई से प्रारंभ होने वाले पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों का सकलीकरण हुआ
उदयपुर
1 मई से प्रारंभ होने वाले 1008 श्री महावीर जिनालय सर्व ऋतु विलास 1008 श्री ऋषभदेव पंचकल्याणक एवं रजत मान स्तंभ प्रतिष्ठा हेतु सौभाग्यशाली चयनित पात्रों ने सर्व प्रथम श्री जी के दर्शन कर, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमुख पात्र विमला श्रीपाल धर्मावत माता पिता , श्रीमती रतन देवी मांगीलाल सोधर्म इंद्र , श्रीमती लता सुशील धनपतिकुबेर,श्रीमती विमला राजेश बी शाह महायज्ञ नायक , भरत चक्रवती ईशान ,सनत, माहेंद्र , ब्रहमोत्तर, लांतव, शुक्र ,महाशुक्र सतार , कापिष्ट, आनत, प्राणआरण ,अच्युत ,तथा पतिंद्र इंद्र इंद्राणियो तथा अन्य पात्रों का मंत्रोंचार विधान अनुसार सरलीकरण कार्य कलाई में सूत्र के माध्यम से संहिता सूरी पंडित हैंसमुख शास्त्री धरियावद द्वारा कराया गया।
राजेश पंचोलिया इंदौर से मिली जानकारी अनुसार

इस मांगलिक कार्य के अवसर पर आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे1 मई से 5 मई तक पंच कल्याणक के धार्मिक कार्यक्रम राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल परिसर उदयपुर में होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
