निवाई से सेकंडों श्रद्धालुओं का जत्था जन्म कल्याणक महोत्सव में पहुंचकर की पुष्प वर्षा जन्म कल्याणक आत्म कल्याण और संयमित जीवन जीने का संदेश देते हैं। आचार्य वर्धमान सागर महाराज

धर्म

निवाई से सेकंडों श्रद्धालुओं का जत्था जन्म कल्याणक महोत्सव में पहुंचकर की पुष्प वर्षा जन्म कल्याणक आत्म कल्याण और संयमित जीवन जीने का संदेश देते हैं। आचार्य वर्धमान सागर महाराज

 

निवाई – राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज संध के सानिध्य में आयोजित जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जिसमें निवाई से सेकंडों श्रद्धालुओं का जत्था गाजे बाजे से रवाना होकर महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान महोत्सव के अन्तर्गत भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव की खुशी में महिलाओं ने बधाई गीतों के साथ पुरुषों ने भजनों का आनंद लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम दिनेश गट्टी एवं विमल पाटनी के नेतृत्व में भगवान के जन्मोत्सव की शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि भगवान के जन्म कल्याणक आत्म कल्याण और संयमित जीवन जीने का संदेश देते हैं एवं धर्म ही जीवन की सच्ची दिशा देते हैं।

 

 

कार्यक्रम में जैन समाज निवाई के सेकंडों श्रद्धालुओं में श्रेष्ठी महावीर प्रसाद पराणा, विमल सोगानी प्रेमचंद सोगानी, राकेश संधी हुकमचंद जैन, संजय सोगानी, महेन्द्र चंवरिया, राजेन्द्र गट्टी, रमेश जैन, प्रदीप गट्टी, पवन गट्टी, मंजू जैन हेमा जैन स्नेहा जैन शुभि जैन आशी जैन एवं रेखा जैन सहित कई गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति की सरिता में डुबकी लगाई। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री को श्री फल चडा़कर चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *