🙏🏻 *गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सुरेश चंद्र गांधी अजीत कोटिया हर्षवर्धन जैन ने सेवा से प्रेरणा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा आयोजित गवर्निंग कॉन्सलिंग मीटिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रम मे ली शपथ*। सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा कुंभलगढ़ मेंआयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ” सेवा से संतुष्टि” थीम पर प्रार्थना सभा”भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो के साथ प्रारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर सोहनलाल वैद्य अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन रीजन 4 वीर गौतम राठौड़ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अध्यक्ष उद्बोधन में संगठन के उद्देश्य की नई दिशा भावी योजनाओं पर अपने विचार रखें संगठन के विस्तार सेवा परियोजना एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में चेयर पर्सन एवं सचिवों की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई संगठन की जिम्मेदारियो को सशक्त रूप से निभाने हेतु विचार व्यक्त किए गए संगठन को नई ऊंचाइयो तक पहुंचाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया इन दो दिवसीय कार्यक्रम में संपूर्ण भारतवर्ष से महावीर इंटरनेशनल सभी 11 रीजन अध्यक्ष सचिव एवं 51 गवर्निंग काउंसिल सदस्य को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का वीर अनिल जैन द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया शाम को रंगारंग कार्यक्रम के साथ उपस्थित सभी वीर वीरों को दुपट्टा उड़ाकर भक्तांबर स्त्रोत की पुस्तिका भेंट की गई दूसरे दिन महावीर इंटरनेशनल के 16 महीनो के लिए कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई
महावीर इंटरनेशनल का आदर्श वाक्य सबको प्यार सब की सेवा का पालन करते हुए संपूर्ण भारत मैं सेवा कार्य करने के लिए केंद्रों को निर्देशित किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों में शाखा खोलने हेतु चर्चा की गई । दोपहर में सभी वीर विराओं ने कुंभलगढ़ किला एवं अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण का लाभ लिया एवं शाम को कुंभलगढ़ किले मैं लाइटिंग शो में अपनी सभी सहभागिता प्रदान की इस अवसर पर बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन के वीर सदस्य डूंगर जी भाई पटेल ने MiF की सदस्यता ग्रहण की बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन से जॉन अध्यक्ष पृथ्वी राज जैन ,सचिव विनोद दोसी, नीरव जैन, निधि गांधी कल्पना डोसी, विजय जैन डूंगरपुर से बागीदौरा शाखा के अध्यक्ष दिलीप दोसी, सागवाड़ा चेयरपर्सन तिलक नंदिनी जैन, प्रेरणा शाह अरथूना से राजमल सोनी डदुका अध्यक्ष ने कार्यशाला में भाग लिया।


