गणिनी आर्यिका संगममति माताजी का हुआ मंगल विहार 

धर्म

गणिनी आर्यिका संगममति माताजी का हुआ मंगल विहार 

रामगंजमंडी 

परम पूजनीय गणिनी आर्यिका 105 संगममति माताजी का रामगंजमंडी से सोमवार दोपहर की बेला में झालावाड़ की ओर मंगल विहार हो गया। 

 

 

माताजी संघ का भवानीमंडी की और से मंगल विहार करते हुए विगत 10 दिन पूर्व नगर में मंगल आगमन हुआ था इन दिनों में माताजी ने निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज संघ की भी मंगल आगवानी करते हुए उनका मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

 

इसके साथ ही पूज्य मुनि संघ सानिध्य में हुए आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर भी उन्होंने अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।

 

सोमवार दोपहर की बेला में माता जी ने श्री शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर झालावाड़ की ओर मंगल विहार किया मंगल विहार करते हुए जगह-जगह गुरु मां का पद प्रक्षालन किया गया एवं मंगल आरती की गई इसी के साथ कमल फिलिंग स्टेशन पर भी माताजी ने कुछ समय रुक कर अपना मंगल आशीर्वाद सभी को प्रदान किया। इसी के साथ गुरु मा ने कटारिया निवास पहुंचकर सभी परिवारजन को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

 

यह रहे मौजूद 

माता जी के मंगल विहार में श्रीमान अजीत सेठी, दिलीप विनायका,भागचंद पहाड़िया, दिलीप विनायका, महेश कटारिया, विकास जैन जितेंद्र वेद कमल लुहाड़िया आदि के साथ महिला शक्ति सम्मिलित रही।

 

जानकारी देते हुए श्री महेश कटारिया ने बताया कि माताजी का इससे पूर्व नगर आगमन वर्ष 2017 में हुआ था उनके सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान भी संपन्न हुआ था। उन्होंने बताया कि माताजी का रात्रि विश्राम शाह जी स्टोन फैक्ट्री नयागांव पर हुआ मंगलवार की आहारचर्या देवरीघटा में होगी।

 

 अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *