सांगानेर के चित्रकूंट कालोनी कंवर का बाग में आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ कार्यक्रम दीक्षा महोत्सव में विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत
निवाई – सांगानेर के चित्रकूंट कालोनी कंवर का बाग में आचार्य 108 श्री सुन्दर सागर जी महाराज, आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज, जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में सांगानेर में हुई भव्य जेनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के तहत विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिसमें निवाई से सेकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला ने बताया कि कार्यक्रम में भारत सरकार कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य सभा के सांसद घनश्याम तिवाड़ी,विप्र समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, पूर्व जस्टिस एन .के .जैन, जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकेश मेहता, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गोतम दक, राजाखेडा के विधायक रोहित बोहरा, हुमड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, जयपुर शहर के उप महापौर पुनीत कर्णावट, मिडिया के विनोद जैन कोटखावदा, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के सुपुत्र श्री कुणाल शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गणों ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुपुत्र का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजाबाबू गोधा, विमल जौंला निवाई, चेतन निमोडि़या, एडवोकेट सुरेंद्र महावीर, सांगानेर भाजपा संयोजक प्रकाश तिवारी, भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र दोषी फागी,राजेश अजमेरा, दिनेश पाटनी गट्टी, दीपक जैन, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अभिनन्दन किया।
*विमल जोला*
*टोंक जिला मिडिया प्रवक्ता निवाई राजस्थान*
