महावीर इन्टरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर द्वारा नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट व माताओं के लिए वस्त्र वितरण
दिनांक 3/11/25 को महावीर इन्टरनेशनल वीरा प्रियदर्शना डूंगरपुर द्वारा वात्सल्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुरक्षित मातृत्व एंव स्वस्थ शिशु जागरूकता अभियान के तहत मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में G C मेंबर ओर डायरेक्टर स्किल डेवलमेंट व एज्युकेशन वीर सुनील जी गांग उदयपुर के सौजन्य से 50 बेबीकिट का वितरण किया गया।
संस्था द्वारा हर माह नवजात शिशुओं की माताओं को संक्रमण से बचाने के लिए वस्त्र एवं नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर सामान्य चिकित्साल राकेश जी शर्मा का प्रियदर्शना परिवार की ओर से पगड़ी व उपरना ओढ़ा कर सम्मान किया

आज के प्रोग्राम में अध्यक्षा वीरा कल्पना दोशी , उपाध्यक्ष कनकलता जैन , सह उपाध्यक्ष साधना जैन , सह सचिव रेखा गोठी, कन्वीनर ममता भट्ट , सह कोषाध्यक्ष श्वेता सरैया, रेखा जोशी ,नीलम दोशी ,कोपल दोशी आदि उपस्थित रहै। *सुरेश चंद्र गांधी गवर्निंग काउंसिल सदस्य बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन की रिपोर्ट*
