गुरुदेव मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से दो गांव के दर्जनों व्यक्तियों ने एक साथ आजीवन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प
अशोकनगर
निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज अहिंसा शान्ति जीवदया शाकाहार के प्रचार प्रसार कर स्व और पर का कल्याण कर रहे है उनकी प्रेरणा उनकी वाणी से अनेकों का उद्धार हुआ है।
यू कहे तो कोई अतिशयोक्ति है कि उनके पास वचन शक्ति विद्यमान है। उनकी प्रेरणा से अनेको ने मांस मदिरा का सेवन नहीं करने का त्याग लिया जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण गुरुदेव के अशोकनगर से बिहार के दौरान देखने को मिला।
अशोक नगर में ऐतिहासिक वर्षायोग उपरांत गुरुदेव का मंगल विहार थुबोनजी तीर्थ की और चल रहा है सोमवार की बेला में गुरुदेव मंगल विहार करते हुए भव्य विशाल पदयात्रा के बीच सहोदरी से मंगल विहार करते हुए ग्राम अमरोद पहुंचे, उनके यहां पहुंचने से पूर्व ग्राम वासियों ने एवं चल रहे पदयात्रियों ने स्वयं अपने हाथों से सड़कों की सफाई की जो अपने आप में समर्पण की मिसाल पेश कर रहा था।
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का वह सपना कि शाकाहारी जीवन हो प्रत्येक व्यक्ति शाकाहार को अपनाए उसी की प्रेरणा को लेकर पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के चरणों में ग्राम वासियों में से दर्जनों ने गुरुदेव के चरणों में संकल्प लेते हुए आजीवन मांस मदिरा का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया निश्चित रूप से यह अपने आप में जिन धर्म की प्रभावना एवं मुनि श्री की प्रेरणा का प्रतिफल है।
पूरे गांव को मांस मदिरा मुक्त कर दिया जाएगा विधायक एवं सरपंच ने कहा
ग्राम अमरोद में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, सरपंच ब्रह्मासिंह यादव एवं परिवार के साथ ग्राम ललोई सरपंच महेंद्र सिंह यादव, वीर सिंह यादव, जयपाल सिंह एवं ग्रामवासियों ने आजीवन मांस मदिरा का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि पूरे गांव को मांस मदिरा मुक्त कर दिया जाएगा
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312









