वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ की आहार चर्या आमली में हुई संपन्न पूज्य गुरुदेव का झीलों की नगरी उदयपुर हेतु मंगल विहार चल रहा है।

धर्म

वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ की आहार चर्या आमली में हुई संपन्न पूज्य गुरुदेव का झीलों की नगरी उदयपुर हेतु मंगल विहार चल रहा है।

भीलवाड़ा
मदनगंज किशनगढ़ में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न कराकर वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी गुरुदेव का 30 साधुओं सहित राजस्थान की सुप्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर के लिए पैदल विहार चल रहा है। 17 मार्च को बागौर में रात्रि विश्राम के बाद 18 को प्रातः सामायिक प्रतिक्रमण के विहार के बाद आमली में श्री जी के अभिषेक पश्चात आचार्य संघ की आहार चर्या हुई पश्चात दोपहर को 4 किलोमीटर विहार कर नंदसा में रात्रि विश्राम किया।

 

कल 19 मार्च की आहार चर्या समाधि स्थल गंगापुर में संभावित होगी। ऋषभदेव पंच कल्याणक रजत मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव के राजेश शाह, प्रकाश सिंधवी,विनोद कठालिया, श्रीपाल धर्मावत विनोद ,ने बताया कि उदयपुर में 1 मई से 5 मई सर्व ऋतू विलास दिगंबर मंदिर में पंच कल्याणक होगा। शांतिलाल वेलावत, पारस चितोडा, रोशनलाल मदावत, प्रकाश घाटलिया ,भवरलाल मुणालिया, डाक्टर राजेश देवड़ा ने बताया कि 21 मई से 25 मई तक श्री आदिनाथ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा सेक्टर 11 में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के निर्देशन एवम संघ सानिध्य में होगी ।

 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी राजेश पंचोलिया ने बताया कि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ ने किशनगढ से संघ ने नसीराबाद, विजयनगर होते हुए विहार किया और अब आगे बागोर, गंगापुर धर्म की गंगा बहाते हुए उदयपुर की और विहार चल रहा है। दिगंबरजैन समाज उदयपुर के श्रावक बीसा हुमड समाज केऔर अन्य समाजन लगभग 50 श्रावक साथ चल रहे हैं। एवम सैकड़ों समाज जन पैदल विहार में चल रहे हैं।

 

 

विवरण
वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार के गौरव पाटनी किशनगढ़ व राजेश पंचोलिया इंदौर ने बताया कि प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्यश्री शांतिसागर की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्यश्री वर्धमान सागर के चतुर्विद् संघ में अभी वर्तमान में आचार्यश्री, 8 मुनिराज , 19 आर्यिका माताजी, 2 क्षुल्लक एवं 1 क्षुल्लिका माताजी सहित 31 साधु है। 26 वर्षीय आर्यिका माताजी से लेकर 86 वर्षीय


मुनिराज भी हैं।शांतिलाल वेलावत अध्यक्ष पंच कल्याणक प्रतिष्ठा समिति, पारस चितोड़ा राजेश,अनुसार माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आचार्य श्री का उदयपुर प्रवेश संभावित है ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *