दिल्ली से गिरनार जी तक राष्ट्रीय स्तर पर “श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा – विश्व जैन संगठन

धर्म

दिल्ली से गिरनार जी तक राष्ट्रीय स्तर पर “श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा – विश्व जैन संगठन

नई दिल्ली 

*22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 2 जुलाई 2025 को मोक्षकल्याणक पर दिल्ली और अन्य राज्यों से पद यात्री पहुंचेंगे श्री गिरनार

*प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म कल्याणक पर 23 मार्च 2025 को होगा दिल्ली से भव्य शुभारंभ*

जैन विश्व संगठन के प्रमुख संजय जैन अपना उद्बोधन देते हुए

 

विश्व जैन संगठन और सहयोगी संस्थाओं की एक विशेष सभा का आयोजन मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 की रात्रि को संगठन के विश्वास नगर, दिल्ली मुख्य कार्यालय पर किया गया जिसमें दिल्ली से लगभग 1500 किमी की राष्ट्रीय स्तर की प्रथम विशाल धर्म पद यात्रा की सफलता हेतु संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि जैन समाज के लिए 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्षभूमि श्री सम्मेद शिखर के समान ही 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षभूमि श्री गिरनार है और 2 जुलाई 2025 को नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक अवसर पर पूज्य जैन संतों के आशीर्वाद से पहली बार दिल्ली से गिरनार जी तक राष्ट्रीय स्तर पर धर्म पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिल्ली के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल होंगें।

 

बैठक में उपस्थित सदस्य और चर्चा करते हुए

संजय जैन ने बताया कि धर्म पद यात्रा का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए यदुवंशी श्री कृष्ण के चचेरे भाई 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार जी के दर्शन करना और अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित करना है। प्रमुख वैदिक ग्रंथ श्री ऋग्वेद में जैन तीर्थंकर नेमिनाथ का उल्लेख अरिष्टनेमि नाम से है।

बैठक में आगामी रूपरेखा पर चर्चा

उन्होंने गुजरात पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार से यात्रा की सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारी अपना छायाचित्र सांझा करते हुए

संगठन के संरक्षक गोल्डी जैन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने घोषणा कि प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्मकल्याणक के अवसर 23 मार्च 2025 को धर्म पद यात्रा का शुभारंभ दिल्ली से होगा।

 

विशेष सभा में संगठन के मंत्री राजीव जैन, सहमंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन, अनुज जैन, निपुण जैन, अमित जैन, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सागर जैन, देवेश जैन और संगठन की नोएडा शाखा के अध्यक्ष के. के. जैन व महामंत्री दिनेश जैन, जैन शिक्षा समिति के महामंत्री जय किशन जैन, वैशाली और दिल्ली NCR की अनेकों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धर्म पद यात्रा को सफल बनाने में अपने सुझाव दिए।

इंदौर से प्रसिद्ध भजन गायक मयूर जैन और दिल्ली जैन समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों में श्री रवि जैन गुरु जी, तीर्थ क्षेत्र कमेटी से प्रद्युमन जैन, अचल जैन, एडवोकेट राजेश जैन, नमोकर ग्रुप से जितेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, राम नगर प्रधान श्री संदीप जैन, अमित जैन और सतेंद्र जैन जागृति एनक्लेव, मनीष जैन शांति विहार, गोलालारे समाज से आकाश जैन ‘सोनू’ रोहिणी, राजेश व गौरव जैन, सीए विपुल जैन, अभिषेक जैन, रविन्द्र जैन ऋषभ बिहार, एकांश जैन अशोक विहार, प्रदीप जैन यमुना विहार और समाज के अन्य गणमान्यों ने उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।

वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संगठन की कनाडा और भारत में गुजरात सहित अन्य राज्यों की शाखाओं के प्रमुख पदाधिकारियों और सहयोगियों ने राष्ट्रीय धर्म पद यात्रा में पूर्ण सहयोग हेतु आश्वासन दिया।

आकाश जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – विश्व जैन संगठन से प्रति जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *