एटा समाज ने गणिनी माताजी को प्रवास हेतु निवेदन किया

धर्म

एटा समाज ने गणिनी माताजी को प्रवास हेतु निवेदन किया
बयाना


26 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार
वैशाख कृष्ण एकादशी को श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष श्री योगेश कुमार जैन बड़ा गांव वाले , प्रबंधक बड़ा मन्दिर नितिन जैन नूतन, प्रबधंक विपिन जैन स्वामी श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल के अध्यक्ष संजय जैन टार्च वाले श्री विशुद्ध भक्त परिवार के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जैन कपड़े वाले एवं श्री कुलदीप जैन करुणा प्रेस आदि ने राजस्थान के बयाना शहर मे विराजमान परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ के दर्शन कर, माताजी को एटा प्रवास के लिए श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। गणिनी माताजी ने सम्पूर्ण एटा समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। आशीर्वाद प्रदान करते हुए एटा प्रवास के लिए आश्वासन दिया। माताजी का आगरा मैं मंगल प्रवेश सम्भवतः 07 मई को होने की सम्भावना जताई जा रही है आगरा के पश्चात एटा आने की पूरी संभावना है।

संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *