जीवन को सुखी बनाना चाहते हो तो,जिनके प्रति आपकी शिकायते है उनके प्रति सकारात्मक बन जाओ तुम्हारा जीवन सुखी बन जाएगा प्रमाण सागर महाराज

धर्म

जीवन को सुखी बनाना चाहते हो तो,जिनके प्रति आपकी शिकायते है उनके प्रति सकारात्मक बन जाओ तुम्हारा जीवन सुखी बन जाएगा प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
जीवन को सुखी बनाना चाहते हो तो,जिनके प्रति आपकी शिकायते है उनके प्रति सकारात्मक बन जाओ तुम्हारा जीवन सुखी बन जाएगा।

 

 

उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने तिलकनगर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में व्यक्त किये। मुनिश्री ने कहा कि अक्सर लोगों की स्वयम से स्वजनों से समाज से तथा सरकार से तथा संतों से शिकायत होती है। मुनि श्री ने कहा कि हम लोग जिनके बीच रहते है अक्सर शिकायते उन्ही से ही होती है यदि आपकी दृष्टि सभी के प्रति सकारात्मक हो जाएगी तो आपकी उनसे शिकायते मिट जाएगी।

 

मुनि श्री ने कहा कि अपने आपसे शिकायत रहती है कि भगवान आपने मुझे अच्छा लुक नहीं दिया,तो किसी को अपनी बीमारी से शिकायत है मुनि श्री ने कहा कि यहा पर जितने भी लोग बैठै है कोई तन से बीमार है तो कोई मन से बीमार है उन्होंने विनोद में कहा कि कल रात सपने में गुरूदेव आए उन्होंने मुझसे कहा तिलकनगर जा रहे हो वहा बीमार कुछ ज्यादा है उन सभी का इलाज कर देना तो जिन जिन जिन को अपना इलाज कराना हो वह सभी अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना।

 

मुनि श्री ने कहा कि “हम बीमार है लाचार नहीं” मन में यह बात बिठाइये आपकी शिकायत खत्म हो जाए गी।
जहा अपने आपको कोस रहे हो वही अपने आपको भाग्यशाली मानकर अहोभाग्य में जिओ कि में इस दुनिया का सबसे अधिक भाग्यशाली व्यक्ति हुं,जो मेंने वैभव पाया जिनकुल पाया अच्छी बुद्धि पायी, अच्छा परिवार पाया अच्छे संस्कार के साथ जीवन निर्वाह के लिये धन संपन्नता सब कुछ पाया मुनि श्री ने कहा कि बोलो कितने भाग्यशाली हो?स्वंय के प्रति शिकायतें समाप्त कर दो जीवन आनंद में भर जाएगा।

 

मुनि श्री ने कहा कि जिनकी सोच नकारात्मक होती है वह हमेशा भुनभुनाते ही रहते है मै कहता हूं कि भुनभुनाते हुये, नहीं गुनगुनाते हुये जिओ अपने नैगेटिव मोड को पाजेटिब मोड में बदल लोगे जीवन में आनंद आ जाएगा।
धर्मप्रमावना समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया वैभवनगर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के उपरांत प्रातःकाल मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ससंघ गोयलनगर संविद नगर होते हुये तिलकनगर पहुंचे सकल दि.जैन समाज द्वारा उनका भावभीना अभिनंदन किया स्थान स्थान पर रांगोली कर पादप्रछालन एवं मंगल आरती की गई।तत्पश्चात कृष्णा पव्लिक स्कूल में मुनिसंघ के मांगलिक प्रवचन हुये तत्पश्चात आहार चर्या संपन्न हुई। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज को आहार दैनै का सौभाग्य मीडिया प्रभारी राहुल जैन स्पोर्ट्स को मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज को आहार कराने का सौभाग्य सचिन जैन उद्योगपति को तथा मुनि श्री संधान सागर महाराज को नीलेश छाबड़ा को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बाल ब्र.नितिन भैया,अमित वास्तु,पं.सुदर्शन जैन धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोसी, मुकेश विजय पाटौदी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रवक्ता अविनाश जैन एवं प्रचार प्रमुख राहुल जैन ने बताया मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन प्रतिदिन8:50 पर प्रतिदिन होंगे एवं सांयकाल 5:45 से शंकासमाधान कार्यक्रम संपन्न होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *