दर्शनोदय तीर्थ नाम मिला है तब से ही अतिशय बढ़ रहा है–सुधासागरजी महाराज
जबलपुर
थूबोनजी तीर्थ को जब से दर्शनोंदय तीर्थ नाम मिला ,है तब से वहाँ भक्तों की श्रद्धा बढ़ रहीं हैंकिसी भी चीज को विस्तार देना है। अबउसे किसी की कस्टडी में नहीं होना चाहिए।इसका विस्तार होना चाहिए। जितने अधिक लोगों का तीर्थ से जुड़ाव होगा उतना ही उस तीर्थ का अतिशय होगा। उक्त आशीर्वचन मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज ने अशोक नगर जैन मिलन के अध्यक्ष श्री मति वर्षों मनोज जैन भोला की जिज्ञासा पर दिये।
दर्शनोदय तीर्थ का तो अतिशय बढ़ना ही है
दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि, मुनि पुगंव ने कहा कि अतिशय क्षेत्र थूबोनजी का जब से दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी नाम दिया है, और पुरे संसार के लिए खोल दिया है,तब से ही दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी का अतिशय दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। और अभी और भी बढेगा। उन्होंने कहा कि अशोक नगर, पिपरई, मुंगावली आदि स्थानों व तीस से चालीस पचास किलोमीटर से भक्त यहाँ आते हैं, और पूजन अभिषेक शान्ति धारा करते हैं। तो अतिशय तो बढ़ना ही है।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
