भारत सरकार द्वारा दिगंबर जैनाचार्य श्री सन्मति सागर महाराज पर डाक टिकट व सिक्का हुआ जारीविश्व की सकल जैन समाज के गौरवशाली क्षण
हस्तिनापुर
युगश्रेष्ठ तपस्वी सम्राट आचार्य श्री सन्मति सागर जी ऋषिराज के 14वे समाधि वर्ष व उनके लघुनंदन चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव के 14 पट्टारोहण वर्ष पर माननीय भारत सरकार द्वारा 20रु का सिक्का व डाक टिकिट जारी किया

जिस पर दोनों पूज्यपाद आचार्यो के चित्र आशीष स्वरूप अंकित होंगे। निश्चित रूप से भारत सरकार द्वारा डाक टिकट व सिक्का जारी होना विश्व की सकल जैन समाज के गौरवशाली क्षण कहे जा सकते है।
दिनांक 2 जनवरी 2024 को तीन तीर्थंकरो की जन्म भूमि




हस्तिनापुर उत्तरप्रदेश की पावन धरा पर पूज्यवर आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरुराज के पावन हस्त कमलों से इन डाक टिकिट व सिक्कों का विमोचन गण मान्य अधिकारियो द्वारा किया गया.
-शाह मधोक जैन चितरी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
