श्री अन्ना हजारे ने HND हॉस्टल आंदोलन को दिया समर्थन डॉक्टर कल्याण गंगवाल को दिया आशीर्वाद 

धर्म

श्री अन्ना हजारे ने HND हॉस्टल आंदोलन को दिया समर्थन डॉक्टर कल्याण गंगवाल को दिया आशीर्वाद 

  पुणे 

  आज जिस बात की चर्चा देश ही नहीं पूरे विश्व में है वह HND हॉस्टल जिसे ट्रस्टियों द्वारा बेचा जा रहा है जिसको लेकर संपूर्ण विश्व के जैन जगत में भारी आक्रोश है यहां तक की संतों को भी इस मुहिम के लिए आवाज उठानी पड़ी।

 

 

परम पूज्य आचार्य श्री 108 गुप्तीनंदी गुरुदेव ने भी इसके लिए ट्रस्टियों को लताड़ लगाई उन्होंने इस बात की भी चेतावानी दी कि यदि बिक्री को वापिस नहीं लिया गया तो मैं आमरण अनशन करूंगा।

 

 इस मुहिम को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री अन्ना हजारे ने भी अपना समर्थन दिया और इसके लिए आशीर्वाद लेने डॉक्टर कल्याण गंगवाल अपने पौत्र के साथ अन्ना के पास पहुंचे।

 

   श्री गंगवाल ने बताया कि आज हमने श्री अन्ना हजारे का आशीर्वाद यह जो HND बचाओ आंदोलन मंदिर बचाओ आंदोलन है उसके लिए आशीर्वाद लिया उन्होंने कहा कि इस आन्दोलन को अन्ना का आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा मैं अन्ना के साथ रामलीला में हुए आंदोलन में साथ था उनके साथ कुपोषण के आंदोलन में भी साथ रहा जंतर मंतर में हुए आंदोलन में भी मैं उनके साथ रहा। अन्ना ने मुझे पशुपति आंदोलन को गुटका त्याग आंदोलन हो अन्ना ने मुझे हमेशा समर्थन दिया। यहां तक कि अन्ना पशु बलि रोकना में हमारे साथ आए थे। और अन्ना ने हमें HND हॉस्टल के लिए आंदोलन के लिए भी हमें आशीर्वाद दिया है। अन्ना ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कही बार किए और दो बार तो मैं भी उनके साथ रहा

उन्होंने कहा कि अन्ना द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने भी की है। अन्ना को आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। अन्ना से हम ख्वाइश रखते हैं यह आंदोलन हमारा यशस्वी हो जाए यह अगर हो गया तो बहुत बड़ा काम हमारा हो जाएगा। क्योंकि यह जो मंदिर के ट्रस्टी लोग हैं जो पूर्वज ने दी है बेच डालेंगे

 

 

अन्ना ने दुख व्यक्त किया 

 श्री अन्ना हजारे ने कहा यह जो hnd की भूमि बेचें जाने की जो बात आई है इसका मुझे बहुत दुख हुआ है धन दौलत के लिए कुछ भी करना अपने नीति मत नैतिकता को छोड़ने से कभी शांति नहीं मिलेगी। अच्छे काम को अच्छा कहना चाहिए बुरा है तो बुरा कहना चाहिए। मंदिर और hnd का जो हुआ है वह गलत हुआ है इसका मुझे दुख हुआ है। मंदिर में लोग जाते हैं दर्शन करते हैं। मंदिर से लोग प्रेरणा लेते हैं मंदिर में जाकर लोग ऐसा करते हैं, यह ठीक नहीं है। मैं मेरा जीवन मंदिर में अर्पण किया है। सोने का बिस्तर है खाने का प्लेट है कुछ रखा नहीं है।

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *