लोकोदय तीर्थक्षेत्र भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर आगरा जैन समाज की बैठक सम्पन्न**

धर्म

**लोकोदय तीर्थक्षेत्र भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर आगरा जैन समाज की बैठक सम्पन्न**

आगरा।श्री दिगम्बर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट आगरा द्वारा प्रस्तावित बाउंड्रीवाल निर्माण के 26 अक्टूबर को भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार रात्रि को हरीपर्वत स्थित नारायण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगरा दिगम्बर जैन समाज के विभिन्न संगठनों, युवा संगठनों, शैली अध्यक्षों, मंत्रियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने तीर्थक्षेत्र के निर्माण कार्य को गति देने एवं भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने सुझावों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक की अध्यक्षता निर्मल जैन मोठ्या ने की, जबकि संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं महामंत्री नीरज जैन जिनवाणी ने किया।मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी ने कहा कि लोकोदय तीर्थक्षेत्र आगरा समाज की आस्था, एकता और संगठन का प्रतीक बनेगा।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रूपेश जैन चांदी सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों व युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी| इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन राकेश जैन पर्देवाले,सुनील जैन ठेकेदार,यशपाल जैन,केके जैन, अमित जैन बॉबी,अनिल जैन शास्त्री, दिलीप जैन,राजेश जैन सेठी,कुमार मंगलम जैन,प्रवीन जैन,अंकेश जैन, नरेश जैन,मनोज जैन बल्लो,सतेन्द्र जैन साहुला,समस्त श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे|

रिपोर्ट
मनोज जैन बाकलीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *