आचार्य प्रवर पीयूषसागरजी महाराज की रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश आगवानी को लेकर खासा उत्साह
रामगंजमंडी
पूज्य आचार्य प्रवर पीयूष सागर जी महाराज श्री का संघ सहित मंगल आगमन 1जुलाई को होगा इसको लेकर जैन श्वेतांबर श्रीसंघ व समाजबंधुओं ने तैयारी पूर्ण कर ली है नगर मे एक साथ 13 संतो के आगमन से एक उत्साह की लहर देखी जा रही है पूज्य आचार्य संघ का वर्षायोग 2022 कोटा मे होगा व कोटा प्रवेश 9 जुलाई को होगा वही समाज के राजकुमार पारख (लिटिल भाई) ने बताया की आचार्य संघ के शहर आगमन से नगर मे प्रवेश को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह बना हुआ है। उन्होने बताया की श्रीसंघ की ओर से भव्य आगवानी की जाएगी बेंड बाजो व जय जयकारो के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्वेताबर जैन मंदिर बाज़ार नंबर 3 में लाया जाएगा।आचार्य का प्रवास 2 दिन रामगंजमंडी मे रहेगा पूज्य गुरु भगवंत छत्तीसगढ़ से विहार करते हुए भोपाल पहुंचे। भोपाल, नलखेड़ा, जावरा में प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। वे दीक्षा और अष्टापद तीर्थ में प्रतिष्ठा करवाकर भानपुरा पहुंचे। व मंगल विहार कर संधारा पहुंच गए हैं। इन मांगलिक पलो मे अन्य समाज के बंधू भी उनकी आगवानी करेंगे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
