साध्वी परम पूज्य कल्पना श्री जी ठाणा 3 का रामगंज मंडी नगर में हुआ चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश
रामगंजमंडी
गुरुवार की बेला में रामगंज मंडी नगर में महासतीयां के आगमन से हर्षित हो गई।
परम पूज्य ज्ञान गच्छाधिपति श्रुतधर पंडित रत्न परम् पूज्य गुरुदेव *श्री प्रकाशचंद्र जी म. सा.* की आज्ञानुवर्ति सुशिष्या
पू. कल्पना श्री जी म. सा.
पू. कोमल जी म. सा.
पू. समिति जी म. सा का चातुर्मास हेतु प्रातः बेला में मंगल आगमन हुआ।
बुधवार की संध्या बेला में साध्वी संघ का मंगल आगमन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया में हुआ व रात्रि विश्राम भी यही किया।
गुरुवार की बेला ने उन्होंने प्रातः बेला में नसिया जी से विहार करते हुए नगर में प्रवेश किया नगर में प्रवेश करने पर समाज बंधुओ में हर्ष की लहर देखी गई एवं उन्हें अगवानी करते हुए जैन स्थानक लाया गया।

वर्षाकाल में साध्वी श्री संघ के सानिध्य में महती धर्म प्रभावना होगी एवं प्रतिदिन प्रातः मंगल प्रार्थना, प्रवचन, दोपहर में शास्त्र की वाचनी, प्रतिक्रमण आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
