देश के नही विदेश के भक्तो को भी मिला भगवान के माता पिता बनने का सोभाग्य
कुडलपुर
इन दिनों जिस क्षेत्र की चर्चा चारो और है वह और कोई नही कुडलपुर तीर्थ है।जहाँ इस समय 250 से अधिक साधु संत विराजित है। एक तरह से कहा जाए तो यह जैन जगत का महाकुंभ है। जहां आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज सानिध्य में भव्य पँचकल्याण महोत्सव हो रहा है। जिसमे देश ही नही विदेशो के भक्त भी सम्मलित है। जी हा विदेश से आए तीन दंपति को भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य मिला है। इसमे ऑस्ट्रिलिया के मेलबर्न से आए अयान सपना जैन को आदिनाथ भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य मिला है।
एक परिचय
आपको बता दे अयान मेलबर्न में एक प्ले स्कूल के संचालक है। साथ ही एक कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल मैनजमेंट में अधिकारी के रूप में कार्यरत है। आर्यन बताते है सूचना मिली कुडलपुर पँचकल्याण तो समिति से उन्होंने संपर्क साधा और उन्हें आदिनाथ भगवान के माता पिता बनने का अवसर मिला। उन्हें आचार्य श्री के प्रति गहरी आस्था है। महज 50 वर्ष की उम्र इन दंपति की है। इन्होंने अपने आप को प्रभु भक्ति में लीन कर रखा है।
मेलबर्न के बारे में बताया
उन्होंने मेलबर्न के बारे में बताते हुए कहा यहाँ जैन समाज का एक विशाल मंदिर है, वह लोग धर्मनिष्ट है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
